A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

रिजेक्शन से परेशान हो गई थीं ये एक्ट्रेस, करना चाहती थीं सुसाइड, फिर ऐसे पलट गई हसीना की किस्मत

Jasmin Bhasin Birthday Special: टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार जैस्मिन भसीन आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी मासूम मुस्कान, दमदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली जैस्मिन की सफलता की कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उतनी ही दर्दभरी भी है.

आज जैस्मिन टीवी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लगातार मिल रहे रिजेक्शन और लोगों की बातों ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया था कि उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने तक का फैसला कर लिया था. इस मुश्किल दौर का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 14' के दौरान किया था. चलिए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं. 

राजस्थान से शुरू हुआ था सपनों का सफर

जैस्मिन भसीन का जन्म राजस्थान के कोटा में हुआ था. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. कई ऐड में काम करने के बाद उन्हें फिल्मों में मौका मिला और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'वानम' से की. इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया और साल 2015 में आए शो 'टशन-ए-इश्क' से छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई. इस शो में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यहीं से उनके करियर ने नई उड़ान भरनी शुरू कर दी.

लगातार रिजेक्शन ने तोड़ दिया था आत्मविश्वास

आज भले ही जैस्मिन सफलता की बुलंदियों पर हों, लेकिन उनके लिए यहां तक पहुंचना बिल्कुल आसान नहीं था. एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 14' में अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक दौर को याद करते हुए बताया था कि करियर की शुरुआत में उनके चेहरे पर काफी दाग-धब्बे थे. उन्होंने बताया कि जब भी वो किसी ऑडिशन में जाती थीं तो उनके लुक्स को लेकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था. बार-बार रिजेक्शन मिलने से उनका आत्मविश्वास पूरी तरह टूट गया था. उन्हें ऐसा लगने लगा था कि शायद वो कभी एक्ट्रेस नहीं बन पाएंगी.

जब सुसाइड करने का लिया था फैसला

जैस्मिन ने खुलासा किया था कि लगातार असफलताओं ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद कमजोर बना दिया था. हालात ऐसे हो गए थे कि उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला तक कर लिया था. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने एक बार कई दवाइयां खा ली थीं. हालांकि, समय रहते उनकी जान बच गई. आज वो उस फैसले को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती मानती हैं और मानती हैं कि किसी भी मुश्किल का हल अपनी जिंदगी खत्म करना नहीं होता. उनकी ये कहानी उन लोगों के लिए भी एक बड़ी सीख है जो असफलताओं से हार मान लेते हैं.

मेहनत रंग लाई और बन गईं टीवी की स्टार

मुश्किल दौर से निकलने के बाद जैस्मिन ने खुद पर भरोसा बनाए रखा और लगातार मेहनत करती रहीं. धीरे-धीरे उन्हें बड़े टीवी शोज मिलने लगे और उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली. उन्होंने 'दिल से दिल तक', 'तू आशिकी', 'बेलन वाली बहू', 'नागिन 4', 'दिल तो हैप्पी है जी' और कई अन्य लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया. हर किरदार के साथ उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई. इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा, जहां उनकी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला. आज जैस्मिन मनोरंजन जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं.

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं जैस्मिन

टीवी, फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए जैस्मिन भसीन ने शानदार सफलता हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 41 करोड़ रुपये बताई जाती है. एक्ट्रेस लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

अली गोनी के साथ प्यार की कहानी भी है खास

जैस्मिन भसीन की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रहती है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियां बटोरती है. वो लंबे समय से टीवी एक्टर अली गोनी को डेट कर रही हैं. दोनों की दोस्ती पहले से थी, लेकिन 'बिग बॉस 14' के दौरान उन्हें अपने रिश्ते का एहसास हुआ. शो के बाद दोनों ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया और तब से दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं.

क्या जल्द बजेगी शादी की शहनाई?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अली गोनी से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सब कुछ अल्लाह की मर्जी से होगा. उन्होंने यह भी बताया कि जैस्मिन शादी के लिए तैयार हैं और वो खुद भी जल्द शादी करना चाहते हैं. अली ने बातचीत के दौरान ये हिंट भी दिए कि इस साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. उनके इस बयान के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'अब कपल वाला फील नहीं...', Akanksha Chamola लेंगी Gaurav Khanna से तलाक, एक्ट्रेस ने बताया एक साल से अलग रह रहे थे दोनों

Continue reading on the app

रोनाल्डो को ये क्या हो गया है! 3 मैच में किए 2 गोल, पुर्तगाल को गोलरहित बराबरी पर रोककर कोलंबिया बना ग्रुप टॉपर

FIFA World Cup 2026 में कोलंबिया ने पुर्तगाल को गोलरहित बराबरी पर रोका और ग्रुप टॉपर रहते हुए राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 28 जून को मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में कोलंबिया और पुर्तगाल के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला हुआ. रोनाल्डो के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि स्टार फुटबॉलर अपने गोल्स से टीम को जीत दिलाएगा. मगर, एक बार फिर रोनाल्डो का जादू नहीं चल सका और कोलंबिया ने पुर्तगाल को गोलरहित बराबरी पर ही रोक लिया. इसी के साथ कोलंबिया की टीम ग्रुप-K में पहले स्थान पर रहा, जबकि रोनाल्डो की पुर्तगाल की टीम ने दूसरे नंबर पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई किया और इस ग्रुप से कांगो भी तीसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा.

रोनाल्डो का नहीं चला जादू

FIFA World Cup 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का प्रदर्शन काफी फीका नजर आ रहा है. कोलंबिया के साथ खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो का जादू एक बार फिर नहीं चल सका. कोलंबिया के खिलाफ खेले गए मैच में रोनाल्डो ने न तो गोल किया और न ही कोई असिस्ट किया. रोनाल्डो ने कुल तीन शॉट्स लिए. इस दौरान एक शॉट टारगेट पर रहा, जिसे गोलकीपर ने आसानी से सेव कर दिया. ऐसे में एक बार फिर रोनाल्डो को फैंस के हाथ सिर्फ निराशा लगी.

 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: ओस्मान डेम्बेल ने हैट्रिक से मचाया धमाल, फ्रांस ने नॉर्वे और सेनेगल ने इराक को रौंदा

Continue reading on the app

  Sports

फीफा वर्ल्ड कप: स्वीट क्लार्क ने दिया स्कॉटलैंड के हेड कोच पद से इस्तीफा

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने में नाकाम रहा। क्रोएशिया की घाना पर जीत के साथ ही स्कॉटलैंड का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद हेड कोच स्वीट क्लार्क ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। Sun, 28 Jun 2026 12:08:16 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Chanda Chori Kand पर Acharya Pramod Krishnam का बड़ा बयान, CBI जांच की मांग की | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T07:46:41+00:00

पेट्रोल टंकी फुल करवाकर कार ड्राइवर फरार | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T07:45:43+00:00

महिला विरोधी डेटॉल से चीन में बवाल... | Vocal For Local | Foreign Companies | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T07:46:49+00:00

EUROPE BURNS: यूरोप में 'गर्मी का रेड अलर्ट जारी | Europe | Weather | Heat wave #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T07:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once