मीठा खाने का है मन तो सत्तू से बनाएं स्वादिष्ट लड्डू, देसी घी में भूनकर खजूर और ड्राई फ्रूट्स से ऐसे करें तैयार, जानिए तरीका
Sattu Ladoo Recipe: सत्तू से घर पर स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इस रेसिपी में रिफाइंड चीनी की जगह मिठास के लिए खजूर का इस्तेमाल किया जाता है. सत्तू को देसी घी में धीमी आंच पर भूनने से लड्डू में अच्छी सोंधी खुशबू आती है. मखाने, बादाम, तिल और अलग-अलग सीड्स इसके स्वाद और टेक्सचर को बेहतर बनाते हैं. मिश्रण को हल्का गुनगुना रहते हुए बांधने से लड्डू आसानी से आकार ले सकते हैं. कम सामान में घर पर अलग तरह की मिठाई बनाने के लिए यह रेसिपी आजमाई जा सकती है.
Snake Safety Tips: घर में दिखे जहरीला सांप तो घबराएं नहीं, जान बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Snake Safety Tips: बारिश शुरू होते ही मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में खेतों, खलिहानों और रहवासी इलाकों में सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है. खासकर छोटे कोबरा बड़ी संख्या में बाहर निकलते हैं, जिन्हें निमाड़ क्षेत्र में स्थानीय भाषा में ‘कण’ कहा जाता है. खरगोन के सर्प विशेषज्ञ एवं स्नेक कैचर महादेव पटेल बताते हैं कि, आकार छोटा होने के बावजूद बेबी कोबरा की विष ग्रंथियां पूरी तरह सक्रिय रहती हैं. जिज्ञासा में इन्हें पकड़ना, हाथ लगाना या डंडे से हटाना जानलेवा हो सकता है. बारिश में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण वे घरों, लकड़ी के ढेर, ईंटों, खेतों और गोदामों जैसी सुरक्षित जगहों पर पहुंच जाते हैं. इसलिए जूते-चप्पल और पुराने सामान इस्तेमाल करने से पहले जांचना जरूरी है. अगर बेबी कोबरा दिखाई दे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें. सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं और तुरंत अस्पताल पहुंचें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












