Responsive Scrollable Menu

IND VS SL DAY-2: बारिश की भेंट चढ़ा पहला सेशन, अब इतने बजे होगी दूसरे सेशन की शुरुआत, एक्शन में लौटेंगे खिलाड़ी

IND VS SL DAY-2: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया है. जी हां, गॉल के खराब मौसम के कारण मैच का मजा किरकिरा हो रहा है और अब दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से बारिश में धुल गया. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि वहां बारिश रुक चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही खिलाड़ी एक्शन में लौटने वाले हैं. दूसरे सेशन की टाइमिंग भी जारी कर दी गई है.

बारिश में धुल गया पहला सेशन

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से बारिश में धुल चुका है. खराब मौसम के चलते लंच भी जल्दी कर दिया गया है और अब दूसरे सेशन की शुरुआत 12.20 बजे से होने वाली है. इस बात की जानकारी खुद बीसीसीआई ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए दी है. गाले में जल्दी लंच लिया गया है. अगर मौसम ठीक रहा, तो दूसरा सेशन दोपहर 12:20 बजे (लोकल टाइम और IST) शुरू होगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस को 12.20 बजे से एक्शन देखने को मिल सकता है. देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया पहली पारी में कितना स्कोर बनाती है.

आज कैसा रहेगा गॉल का मौसम?

भारत-श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण अब तक शुरू नहीं हो सका है. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि आज पूरे दिन ही गॉल में बारिश की संभावना है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार आज गाले में 73% बारिश का बारिश का पूर्वानुमान है. आपको बता दें, मैच के दौरान दोपहर में बारिश की संभावना सबसे अधिक 73% है, जबकि रात में ये घटकर 29% बताई जा रही है.

पहले दिन भारत ने बनाए थे 288/2 रन

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, नतीजन टीम इंडिया ने खेले गए 73 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 288 रन बोर्ड पर लगा दिए. पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 46 रनों की पार्टनरशिप हुई थी, जिसके बाद यशस्वी 32 रन बनाकर रन आउट हो गए थे.

मगर, फिर केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की पार्टनरशिप हुई. जहां, केएल 77 रन बनाकर मांसपेशियों में खिंचाव के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, वॉर्म-अप मैच में शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल ने 131 रन पर नाबाद लौटे और दूसरे छोर से ऋषभ पंत 27 के स्कोर पर नाबाद हैं. अब दूसरे दिन पडिक्कल और पंत अपनी पारी को आगे बढ़ाना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को हुआ भारी नुकसान, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया

Continue reading on the app

Pew Research: 21% भारतीय मुसलमानों की राय पाकिस्तान के लिए पॉजिटिव, सर्वे में खुलासा- 90% पाकिस्तानी भारत को मानते हैं खतरा

Pew Research: 21 प्रतिशत भारतीय मुस्लिमों में पाकिस्तान के लिए पॉजिटिव राय है तो वहीं, पाकिस्तान के लिए 6 प्रतिशत हिंदुओं की राय पॉजिटिव है. ये दावा है प्यू रिसर्च सेंटर का. दरअसल, प्यू रिसर्च सेंटर ने एक सर्वे रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उसने कहा कि 10 में से 9 पाकिस्तानी भारत को खतरा मानते हैं. वहीं, भारतीय भी पाकिस्तान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं. सर्वे में दोनों देशों के लोगों का कहना है कि वे पड़ोसी के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं लेकिन भरोसे की कमी है. रिसर्च में सामने आया कि भारत अपना सबसे अहम पार्टनर रूस को मानता है. वहीं, पाकिस्तान चीन को अपना सबसे बड़ा सहयोगी देश मानता है. 

21% भारतीय मुस्लिमों की पाकिस्तान पर पॉजिटिव राय

प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के मुताबिक, भारत में पाकिस्तान को लेकर अलग-अलग समुदायों की राय अलग-अलग है. जैसे- 21% भारतीय मुस्लिम पाकिस्तान के बारे में पॉजिटिव राय रखते हैं. वहीं, 6% हिंदू ही पाकिस्तान के लिए पॉजिटिव राय रखते हैं. इसके अलावा, सिर्फ 34% भारतीय मुसलमान ही पाकिस्तान को भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक खतरा मानते हैं तो वहीं 57% हिंदू पाकिस्तान को अपने सबसे बड़ा खतरा मानते हैं. 

देखें रिसर्च से जुड़े अहम फैक्ट्स

  1. 78% भारतीय लोगों की राय पाकिस्तान को लेकर नेगेटिव है. 
  2. 65% भारतीय लोगों ने बहुत नेगेटिव राय जताई
  3. 54% भारतीय लोगों ने पाकिस्तान को सबसे बड़ा खतरा बताया.
  4. 91% पाकिस्तानी लोगों ने भारत के बारे में नेगेटिव राय दी है
  5. 73% पाकिस्तानी लोगों ने बहुत नेगेटिव राय जताई
  6. 43% पाकिस्तानी लोगों ने भारत को सबसे बड़ा खतरा बताया।
  7. 58% भारतीयों की रूस को लेकर पॉजिटिव राय

भारतीय-पाकिस्तानी किसे अपना दोस्त मानते हैं?

भारत में 36% लोगों ने रूस को अपना सबसे जरूरी सहयोगी बताया. अमेरिका को 16% लोगों ने अच्छा सहयोगी चुना है. वहीं, पाकिस्तान में 75% लोगों ने चीन को अपना बड़ा सहयोगी माना. 12% पाकिस्तानियों ने सऊदी अरब को देश का दोस्त बताया.

रूस और पुतिन को लेकर क्या है भारत और पाकिस्तान की राय?

सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 58% भारतीय लोगों ने रूस के बारे में पॉजिटिव राय जताई है. वही, 39% पाकिस्तानी लोगों ने रूस के बारे में पॉजिटिव राय जताई. पुतिन पर 51% भारतीयों को भरोसा है तो 32% पाकिस्तानी ही रूस पर भरोसा करते हैं. 

चीन को लेकर क्या है भारत और पाकिस्तान की राय?

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 21% भारतीय लोगों ने चीन को सबसे बड़ा खतरा बताया है तो वहीं, 75% पाकिस्तानी लोगों ने चीन को अपना सबसे जरूरी सहयोगी माना. 

अमेरिका और ट्रंप को लेकर क्या है भारत और पाकिस्तान की राय?

सर्वे रिपोर्ट में सामने आया कि 45% भारतीय लोगों ने अमेरिका के बारे में सकारात्मक राय दी है. वहीं, 15% पाकिस्तानी ही अमेरिका को लेकर पॉजिटिव राय रखते हैं. 39% भारतीयों को ट्रंप पर भरोसा है तो वहीं 12 प्रतिशत पाकिस्तानी ही ट्रंप पर भरोसा रखते हैं.  

पहलगाम हमले के बाद रिश्ते ज्यादा बिगड़े

प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे में भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव का भी जिक्र किया गया है. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म देखकर 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. भारत सरकार ने इसे पहलगाम हमले का जवाब बताया है.

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: भारत ने 88 घंटे बाद क्यों रोका था ऑपरेशन सिंदूर? आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने किया खुलासा

पाकिस्तान की कमर तोड़ने के लिए भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को रोकने का फैसला किया. ये फैसला अहम इसलिए था क्योंकि, पाकिस्तान की खेती और पानी की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा सिंधु नदी पर ही निर्भर है.

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को पूरे हुए एक साल, इंडियन एयरफोर्स ने दुश्मनों को दिया कड़ा संदेश

Continue reading on the app

  Sports

संजीव गोयनका के लिए जो ऋषभ पंत नहीं कर पाए वो जोस बटलर ने कर दिखाया, पहली बार किसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनी सुपरजायंट्स की टीम

जोस बटलर की कप्तानी वाली मैनचेस्टर सुपरजायंट्स की टीम ने द हंड्रेड के फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया. फाइनल में रॉकेट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंद में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में सुपरजायंट्स की टीम ने 2 गेंद पहले 162 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. Mon, 17 Aug 2026 05:46:36 +0530

  Videos
See all

LIVE: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 60 | PM Modi Foreign Policy #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T01:10:33+00:00

Pakistan Attack On Balochistan News Live: पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात! | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T01:11:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers