फाइनेंसर ने ED के डर से वकील के पास छुपाकर रखे दस्तावेज-हथियार दिल्ली पुलिस को मिले; क्या है पूरा मामला
कभी-कभी कुछ चीजें बैठे बिठाए ही मिल जाती हैं। ऐसी ही एक घटना दिल्ली पुलिस के साथ हुई है। एक फाइनेंसर के जिन बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों और हथियारों को ईडी ढूंढ रही थी वो खुद-ब-खुद दिल्ली पुलिस के हत्थे लग गए।
New US Passport: 'स्वागत है, लेकिन अच्छे से रहना!' स्लोगन के साथ- अमेरिका का नया पासपोर्ट, पन्ने पर छपी राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर
संयुक्त राज्य अमेरिका की आजादी और उसके सफर के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ट्रंप प्रशासन ने नागरिकों के लिए एक खास सौगात पेश की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की 250वीं वर्षगांठ के राष्ट्रीय समारोहों के तहत जारी होने वाले एक विशेष स्मारक अमेरिकी पासपोर्ट का नया डिजाइन सार्वजनिक किया है।
इस लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट के भीतर कई तकनीकी और सुरक्षा सुधारों के साथ-साथ एक पन्ने पर खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर और उनके डिजिटल हस्ताक्षर को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस नए डिजाइन का नमूना साझा करते हुए इसकी विशेषताओं के बारे में बताया है।
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी किए गए इस नए पासपोर्ट के मुख्य पन्नों पर अंकित एक स्लोगन इस समय अंतरराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि नए अमेरिकी पासपोर्ट के भीतर 'स्वागत है, लेकिन अच्छा व्यवहार करें' (Welcome, but be good) का संदेश दिया गया है।
व्हाइट हाउस ने भी इस डिजाइन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा करते हुए इसे देश की 250वीं वर्षगांठ का एक बड़ा प्रतीक बताया है। इस विशेष स्मारक पासपोर्ट की घोषणा पहली बार अप्रैल महीने में अमेरिकी स्वतंत्रता के राष्ट्रीय समारोहों की रूपरेखा तय करते समय की गई थी।
पासपोर्ट के पन्नों के डिजाइन को बेहद कलात्मक और देश के इतिहास को समेटते हुए तैयार किया गया है। जिस पन्ने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो छपी है, उसके ठीक पीछे अमेरिका की ऐतिहासिक स्वतंत्रता घोषणा का मूल पाठ अंकित है। इसी पन्ने के निचले हिस्से में ट्रंप के हस्ताक्षर उभरे हुए रूप में दिखाई दे रहे हैं।
इसके ठीक सामने वाले पन्ने पर अमेरिका के प्रसिद्ध चित्रकार जॉन ट्रंबुल की वैश्विक रूप से मशहूर पेंटिंग 'द डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस' को छापा गया है। इसके अलावा, पासपोर्ट के अंदरूनी कवर पर फ्रांसिस स्कॉट की से जुड़ी कलाकृतियां और अमेरिकी राष्ट्रगान की पंक्तियां भी बेहद उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों के साथ दी गई हैं, जो अमेरिका के 250 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष स्मारक पासपोर्ट एक सीमित संस्करण है और इसे हर आम केंद्र से तुरंत हासिल नहीं किया जा सकेगा। यह सीमित संस्करण सबसे पहले उन नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा जो वाशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी से अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi