Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG ODI: भारत को पारी शुरू करने से पहले ही क्यों जुड़े 5 रन? किस वजह से मिला 'बोनस'

क्रिकेट में आमतौर पर रन बल्ले से बनते हैं, लेकिन चेन्नई वनडे में भारत को बिना एक भी गेंद खेले 5 रन मिल गए। एकबारगी फैंस भी हैरान रह गए। भारत को ये फायदा अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी, की एक गलती की वजह से मिला। 

अफगानिस्तान की पारी के दौरान शाहिदी बार-बार पिच के प्रोटेक्टेड एरिया पर दौड़ते हुए पाए गए। अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी थी। लेकिन 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने फिर वही गलती दोहरा दी। इसके बाद अंपायर ने नियमों के तहत अफगानिस्तान पर 5 रन की पेनल्टी लगा दी। हालांकि यह घटना उस समय हुई जब शाहिदी अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। 

शाहिदी की गलती के कारण अफगानिस्तान पर लगी पेनल्टी
इसका असर तब दिखा जब भारत बल्लेबाजी करने उतरा। स्कोरबोर्ड पर भारत का स्कोर पहले ही 5/0 था, जबकि अभी तक एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी। स्टेडियम में मौजूद दर्शक और टीवी पर मैच देख रहे फैंस कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

भारत के खाते में जुड़ गए बोनस के 5 रन
क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी के मुताबिक, बल्लेबाज या किसी भी खिलाड़ी को पिच के प्रोटेक्टेड एरिया में दौड़ने की इजाजत नहीं होती है। पहली बार ऐसा करने पर अंपायर चेतावनी देकर छोड़ देते हैं लेकिन दूसरी बार अगर ऐसा होता है तो फिर 5 रन की पेनल्टी लगती है। शाहिदी की इसी गलती के कारण भारत के खाते में पारी शुरू करने से पहले ही 5 रन जुड़ गए थे। 

अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने पहले 10 ओवर के भीतर सिर्फ 36 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआती झटके देते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह और दरविश रसूली को आउट कर दिया।

इसके बाद शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी संभाली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 105 रन की अहम साझेदारी हुई। उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि शाहिदी एक छोर पर डटे रहे। दबाव और शारीरिक परेशानी के बावजूद शाहिदी ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने 131 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि आखिरी ओवरों में अफगानिस्तान की पारी बिखर गई और पूरी टीम 218 रन पर सिमट गई।

प्रसिद्ध कृष्णा ने शाहिदी का विकेट लेकर पांच विकेट पूरे किए और 5/23 के करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए। मैच में शाहिदी ने शतक जरूर लगाया, लेकिन उनकी एक गलती ने उनके शानदार प्रदर्शन पर पर्दा डाल दिया। मुकाबला खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके शतक की नहीं, बल्कि भारत को मिले उन 5 'फ्री रन' की होती रही।

Continue reading on the app

IND vs AFG: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 219 रन का लक्ष्य, प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली बार झटके 5 विकेट

IND vs AFG:अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में भारत को 219 रन का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान की टीम पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल पाई और 44.2 ओवर में 218 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से हशमतुल्लाह शाहिदी ने कप्तानी पारी खेली। वो आखिरी आउट होने वाले बैटर रहे। उन्होंने 102 रन जोड़े।

भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। ये पहला मौका है, जब प्रसिद्ध ने वनडे में 5 विकेट हासिल किए। उनके अलावा गुरनुर बरार, प्रिंस यादव को एक-एक विकेट मिला। 

मैच की अगर बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। 10 ओवर के अंदर ही अफगानिस्तान के 4 विकेट गिर गए थे। ये चारों ही विकेट प्रसिद्ध के खाते में आए। वह भारत के लिए वनडे में पहले 10 ओवर के भीतर 4 विकेट लेने वाले 7वें गेंदबाज बने। इस लिस्ट में सबसे आगे मोहम्मद सिराज का नाम है, जिन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में पहले 10 ओवर में 5 विकेट झटके थे। 

प्रसिद्ध की चार में से पहली तीन सफलताओं में रोहित शर्मा का भी बड़ा हाथ रहा। रोहित ने प्रसिद्ध की गेंदों पर तीन कैच लपककर खास उपलब्धि अपने नाम की। भारत की तरफ से वनडे में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक ही गेंदबाज/फील्डर की जोड़ी ने पहले तीन बैटर को पवेलियन पहुंचाने का काम किया। हालांकि, पहले चार विकेट गंवाने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई के बीच 5वें विकेट के लिए अहम साझेदारी हुई। इस जोड़ी ने 117 गेंद में 105 रन जोड़े। 

प्रिंस यादव ने 29वें ओवर में उमरजई को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया। इसके बाद अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा सी गई। हालांकि, शाहिदी आखिरी तक डटे रहे और 43.4 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर चौका लगाकर अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। शतक पूरा होते ही उन्होंने हेलमेट उतारकर दोनों हाथ उठाए और सजदा किया। तेज गर्मी और उमस की वजह से शाहिदी को बल्लेबाजी में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद वो डटे रहे और आखिरी आउट होने वाले बैटर रहे। 

Continue reading on the app

  Sports

US Open Badminton: खिताब से चूके किदांबी श्रीकांत, फाइनल में चीनी ताइपे के सू ली-यांग ने हराया

US Open Badminton 2026 Final: यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत को चीनी ताइपे के खिलाड़ी सू ली-यांग ने हरा दिया. ये मुकाबला तीसरे गेम तक चला. Mon, 29 Jun 2026 08:08:06 +0530

  Videos
See all

Punjab Politics: अकाल तख्त ने पंजाब सरकार को किया तलब! CM Bhagwant Mann | AAP Punjab #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T03:15:12+00:00

Ram Mandir Donation Controversy को लेकर बड़ा खुलासा | 29th June 2026 | Ayodhya | UP News | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T03:13:29+00:00

Ram Mandir News: चढ़ावा चोरी में सामने आए बड़े खुलासे, आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ा एक्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T03:15:50+00:00

UP Police Bharti: UP SI भर्ती...4543 पदों के लिए मैदान में 12,000 अभ्यर्थी | Recruitment | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T03:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers