सीएम योगी ने नोएडा को दी 9000 करोड़ की सौगात, आम लोगों को भी होगा फायदा
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जिले को लगातार सौगात दे रहे हैं. शनिवार को सीएम योगी ने गौतमबुद्ध नगर को भी कई सौगात दी. सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ के बाद 27 जून को नोएडा-ग्रेटर नोएडा को बड़ा तोहफा दिया. दरअसल, सीएम योगी ने शनिवार को क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरुआत की.
सीएम योगी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा को दी हजारों करोड़ की सौगात
सीएम योगी ने अपने इस दौरे के दौरान नोएडा को 390 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए नया प्रशासनिक भवन की सौगात दी तो वहीं दूसरी ओर यमुना सिटी (YEIDA) में 15,023 करोड़ के भारी-भरकम औद्योगिक निवेश की बुनियाद भी डाली. इसके साथ ही सीएम योगी ने 2,478 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया.
बता दें कि सीएम योगी की इस सौगात से नोएडा और उसके आसपास के लोगों को काफी फायदा होने वाला है. क्योंकि इन सौगातों के मिलने के बाद आम लोगों की जमीन की कीमत आसमान पर पहुंच जाएगी.
10 हजार नई नौकरियों के खुलेंगे दरवाजे
बता दें कि सीएम योगी ने शनिवार को यमुना सिटी के सेक्टर-10 में तीन बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. इनके आने से शहर में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और 10000 नई नौकरियां पैदा होंगी. बता दें कि इस प्रोजेक्स्ट में हाईटेक प्लांट्स (सोलर पैनल, सेमीकंडक्टर और होम एप्लायंसेज) की शुरुआत भी शामिल है. जिससे स्थानीय लोगों को फायदा होगा और 10 हजार नई नौकरियां पैदा होंगी. इसके साथ ही आस-पास लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, कैंटीन और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा होने की संभावना है.
पानी की किल्लत और सीवर की समस्या से मिलेगी मुक्ति
बता दें कि नोएडा की एक बड़ी आबादी लंबे समय से पानी के प्रेशर और सीवर जाम की समस्याओं से परेशान है. सीएम योगी के इस दौरे से सीधे तौर पर आम जनता की इस बुनियादी जरूरत को दूर कर दिया गया. क्योंकि यमुना तट पर 18.40 करोड़ की लागत से दम तोड़ चुकी 'रेनीवेल-4' परियोजना को दोबारा जिंदा किया गया है. इससे नोएडा के कई सेक्टरों में पानी की किल्लत दूर होगी. साथ ही अब बेहतर दबाव के साथ पानी भी मिलेगा.
सीवर जाम से मिलेगी राहत
बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे 27 करोड़ की लागत से दो नई सीवर लाइनें शुरू की गई हैं. इससे एक्सप्रेसवे के आस-पास बनी सोसायटियों और गांवों को जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलेगी. हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी.
एक ही छत के नीचे होंगे अथॉरिटी के सभी काम
बता दें कि अब तक नोएडा के लोगों को अपने मकान की रजिस्ट्री, नक्शा पास कराने या पानी-बिजली से जुड़े सरकारी कामों के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब उन्हें एक ही छत के नीचे अथॉरिटी के सारे काम कराने की सुविधा मिलेगी. दरअसल, सेक्टर-96 में 390 करोड़ का लागत से नया 7 मंजिला प्रशासनिक भवन बनाया गया है. जो अब चालू हो गया है. ये भवन पूरी तरह से हाईटेक और आधुनिक है. जिससे आम जनता को नोएडा अथॉरिटी से जुड़े अपने किसी भी काम के लिए इधर से उधर भटकना नहीं पड़ेगा. उनके सभी काम एक ही छत के नीचे हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने दुनियाभर के निवेशकों को दिया यूपी में निवेश का न्योता, गौतमबुद्ध नगर के लिए किए कई एलान
जमीन की बढ़ेगी कीमत
इसके साथ ही नोएडा और यमुना सिटी में जिन 69 विकास परियोजनाओं की सीएम योगी ने शनिवार को शुरुआत की. उनके शुरू होने से इस इलाके की तस्वीर बदल जाएगी. जहां बेहतर सड़कें, सीवर नेटवर्क और नए बिजनेस क्लस्टर्स के आने से इस पूरे इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ जाएंगी. जिन लोगों ने इस इलाके में अपना घर या दुकानें ली हैं, उन्हें अपनी इन्वेस्टमेंट पर बेहतरीन रिटर्न भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: जरूरतमंदों के इलाज और मकान की व्यवस्था कराएगी सरकार: सीएम योगी
Long Jump National Record: हाई जंप में बना महारिकॉर्ड... 31 साल के भारतीय स्टार ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का
Sarvesh Kushare broke high jump national record: सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में इतिहास रचते हुए नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भुवनेश्वर में जारी 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सर्वेश ने तेजस्विन शंकर के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगामी एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का कर लिया.

News Nation
News18