Responsive Scrollable Menu

हिमाचल: कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के एरियर का इसी महीने होगा भुगतान, वन मित्रों को 12000 मानदेय मिलेगा, CM का ऐलान

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इसी माह वेतन बकाया के रूप में अतिरिक्त 20,000 रुपये का भुगतान करने का ऐलान किया।

साथ ही वर्ष 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए तृतीय श्रेणी के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को इसी माह उनकी पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन के बकाया का अतिरिक्त 35 प्रतिशत भुगतान करने की घोषणा की। प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को भी इसी माह उनके पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन बकाया का 15 प्रतिशत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इन भुगतानों पर सरकार 281 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि इस माह से लेकर 31 मार्च, 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सकों की सेवाएं जारी रहेंगी और वे 31 मार्च, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वन मित्रों के मासिक मानदेय को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने की भी घोषणा की गई।

NHM-आशा कार्यकर्ताओं को भी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की बजटीय प्रतिबद्धता के अनुरूप, एनएचएम हिमाचल प्रदेश के तहत कार्यरत लगभग 9,000 आशा कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले मासिक प्रोत्साहन को 5,800 रुपये से बढ़ाकर 6,800 रुपये किया जाएगा। एनएचएम हिमाचल प्रदेश के तहत कार्यरत वे कर्मचारी, जिन्होंने अपने वेतन के युक्तिकरण के बाद सात वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें 1 अप्रैल, 2026 से संशोधित वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बजटीय प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए एनएचएम हिमाचल प्रदेश के तहत कार्यरत आउटसोर्स स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों, ऑपरेशन थिएटर सहायकों और प्रयोगशाला तकनीशियनों के लिए 25,000 रुपये प्रतिमाह तथा डेटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए 18,000 रुपये प्रतिमाह संशोधित पारिश्रमिक की घोषणा की। संशोधित पारिश्रमिक 1 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा।

Continue reading on the app

23 साल बाद सावन सोमवार पर नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा

17 अगस्त को सावन के तीसरे सोमवार के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। करीब 23 साल बाद नाग पंचमी सोमवार के दिन पड़ने से यह संयोग खास माना जा रहा है। मेष, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को इस दिन काम, धन, परिवार और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप, युवा शटलर उन्नति हुड्डा की पहली बार की तैयारी और उम्मीदें

विश्व चैंपियनशिप में भारतीय एथलीट अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिलायंस फाउंडेशन की टीम, मनोवैज्ञानिक और फिजियो के सहयोग से, उनका लक्ष्य हर मैच पर फोकस करना है। पहला मुकाबला तुजार के खिलाफ है। #WorldChampionship2026 #IndiaSports Mon, 17 Aug 2026 17:59:49 +0530

  Videos
See all

सोनिया गाँधी को जेल में डालो ! Vande Mataram Controversy | Sonia Gandhi | Congress | BJP | Jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:37:41+00:00

BJP New Team: नितिन नवीन के 65 धुरंधर ! | Nitin Nabin | BJP | PM Modi | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:38:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers