Mysterious Temples in India: जहां विज्ञान भी फेल! भारत के 3 ऐसे मंदिर, जिनके रहस्य देख आपकी रूह कांप जाएगी
Mysterious Temples in India: क्या सच में कुछ मंदिर ऐसे हैं जहां 'ग्रैविटी काम नहीं करती'? यह सवाल सुनने में जितना रहस्यमयी लगता है, जवाब उतना ही दिलचस्प है. इस वीडियो में हम आपको लेकर चलते हैं भारत के कुछ ऐसे ही चर्चित और रहस्यमय मंदिरों की दुनिया में, जिनके बारे में सदियों से कहानियां और मान्यताएं प्रचलित हैं. सबसे पहले बात होती है पुरी के जगन्नाथ मंदिर की, जहां भगवान जगन्नाथ के ध्वज और गुंबद से जुड़ी कई अद्भुत मान्यताएं लोगों को हैरान कर देती हैं. फिर आता है महाबलीपुरम का 'भीम का लड्डू', एक विशाल पत्थर जो पहाड़ी पर ऐसे टिका है जैसे किसी अदृश्य शक्ति ने उसे संभाल रखा हो. वहीं गुजरात का तुलसीश्याम मंदिर भी अपने गर्म जल स्रोत और रहस्यमयी अनुभवों के लिए जाना जाता है. लोग अक्सर इसे चमत्कार मानते हैं, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इनके पीछे प्राचीन भारतीय वास्तुकला, भूगर्भीय संरचना और अद्भुत इंजीनियरिंग का कमाल भी हो सकता है. तो क्या ये सच में ग्रैविटी को चुनौती देने वाले चमत्कार हैं या फिर हमारे पूर्वजों की उन्नत समझ का प्रमाण?
राजनाथ सिंह ने संसद में छिपाई थी 'ऑपरेशन सिंदूर' के शहीदों की जानकारी? कांग्रेस के आरोपों पर सरकार का करारा जवाब
भारत ने पिछले साल सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत अपनी सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले शुरू किए, और भारत की ओर से बाद में किए गए सभी जवाबी हमले भी 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत ही किए गए. परमाणु हथियारों से लैस दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य संघर्ष 10 मई की शाम को एक सहमति बनने के बाद रुक गया.

News18