एआई हर महीने लिख रहा लाखों किताबें:अमेजन पर 3 गुना ज्यादा किताबें पब्लिश; पर पाठकों ने माना कम उपयोगी
अगर आप अमेजन पर नई किताबें खोजते हैं, तो हो सकता है उनमें बड़ी संख्या ऐसी हो जिन्हें किसी लेखक ने नहीं, बल्कि एआई ने लिखा हो। 2022 में चैटजीपीटी जैसे बड़े लैंग्वेज मॉडल आने के बाद अमेजन पर हर महीने प्रकाशित होने वाली ई-बुक्स की संख्या करीब 1 लाख से बढ़कर 3 लाख हो गई है। यानी सिर्फ तीन साल में यह आंकड़ा लगभग तीन गुना हो गया। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की अर्थशास्त्री इमके रीमर्स और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के प्रोफेसर जोएल वाल्डफोगेल ने करीब 50 हजार किताबों का विश्लेषण किया। उन्होंने एआई डिटेक्शन टूल्स, अमेजन रेटिंग और बिक्री के आधार पर तुलना की। निष्कर्ष साफ था कि एआई किताबों की संख्या तेजी से बढ़ी। लेकिन उन्हें कम रेटिंग मिली। बिक्री भी इंसानी लेखकों की किताबों से कम रही। पाठकों ने उन्हें कम उपयोगी माना। प्रकाशक भी एआई को अपना रहे हैं। प्रसिद्ध ट्रैवल गाइड कंपनी Fodor’s ने अपना चैटबॉट तैयार किया है। यह उनके संपादित कंटेंट के आधार पर ट्रैवल गाइड बनाता है।
Re NEET UG 2026: NTA ने जारी की री-नीट यूजी 2026 की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए कब तक आ सकता है रिजल्ट
Re NEET UG Answer Key 2026: री-नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंक का अनुमान भी लगा सकते हैं. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाएगा. इसके बाद विशेषज्ञों की समीक्षा के आधार पर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम घोषित होगा.
ऐसे डाउनलोड करें Re NEET UG 2026 Answer Key
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर उपलब्ध Re NEET UG 2026 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी सुरक्षित रख लें.
उत्तरों पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर संदेह है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. प्रत्येक आपत्ति के साथ संबंधित प्रमाण या दस्तावेज भी अपलोड करना जरूरी होगा. NTA द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी. यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उसे अंतिम उत्तर कुंजी में शामिल किया जाएगा. इसके बाद संशोधित फाइनल आंसर की जारी होगी.
रिजल्ट कब तक आ सकता है?
आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट पर है. पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो प्रोविजनल आंसर की जारी होने के कुछ दिनों बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाती है. इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाता है. हालांकि NTA ने अभी रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है. उम्मीद की जा रही है कि 15 जुलाई से पहले सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद जल्द ही Re NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.
फाइनल रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग
15% AIQ सीटों के लिए मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी MCC काउंसलिंग कराता है. 85% राज्य कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण प्रक्रिया चलाते हैं.
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही आंसर की डाउनलोड करें. आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि का ध्यान रखें. आवेदन संख्या और लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें. किसी भी अफवाह या अनौपचारिक सूचना पर भरोसा न करें. रिजल्ट और काउंसलिंग से जुड़े सभी अपडेट NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें.
यह भी पढ़ें: DU UG Admission 2026: डीयू में CUET स्कोर के अलावा इन कोटों से भी मिल सकता है एडमिशन, जानिए कौन-कौन से हैं विकल्प
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation