Responsive Scrollable Menu

शिक्षा मंत्रालय करा रहा ‘कविता उत्सव’, 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स हो सकते हैं शामिल

शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय कविता महोत्सव 2026 के जरिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर दिया है. इस प्रतियोगिता में छात्रों को कविता वाचन का वीडियो भेजना होगा. इसका उद्देश्य साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाना, पढ़ने की आदत विकसित करना और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मजबूत बनाना है.

Continue reading on the app

हरदोई: घर के बाहर फल बेच रहे युवक को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत… परिजन बोले- जानबूझकर हत्या की गई; जमकर किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फल का ठेला लगाए युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. हादसे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी घायल हुए. घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया और करीब छह घंटे तक हंगामा चला.

Continue reading on the app

  Sports

INDW vs AUSW: हरमनप्रीत एंड कंपनी का इम्तेहान, ऑस्ट्रेलिया को हराए बिना नहीं खुलेगा वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का रास्ता

INDW vs AUSW: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के लिए रविवार का दिन बेहद अहम होने वाला। महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी से सेमीफाइनल की तस्वीर इसी दिन साफ होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भारत और दक्षिण अफ्रीका की किस्मत काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया के हाथ में है।

अगर ऑस्ट्रेलिया भारत को और दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को मात दे देता है, तो दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं भारत के लिए सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने का सबसे आसान रास्ता ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराना ही है।

लॉर्ड्स में करो या मरो वाला मुकाबला
रविवार को लॉर्ड्स में ग्रुप स्टेज के आखिरी 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की खराब नेट रन रेट उसे भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के नतीजे पर निर्भर रहने को मजबूर कर रही।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स ने भी माना कि शायद पहली बार उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ करेगी। उनका एक शब्द का जवाब इस मुकाबले की अहमियत बयां करता है।

भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की चुनौती
भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी प्लेइंग11 और रणनीति को लेकर है। टीम अब तक पूरे टूर्नामेंट में सभी 16 खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर चुकी है। लेकिन अभी भी अंतिम एकादश तय नहीं दिख रही। यास्तिका भाटिया को नंबर-3 पर भेजने का प्रयोग सफल नहीं रहा। श्रेयंका पाटिल की चोट ने टीम का संतुलन बिगाड़ दिया है। तेज गेंदबाजों पर भी टीम मैनेजमेंट पूरा भरोसा नहीं जता पाया, जबकि खराब फील्डिंग ने भी भारत की मुश्किलें बढ़ाई हैं।

हालांकि भारतीय टीम के पास आत्मविश्वास की एक बड़ी वजह भी है। पिछले साल वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज कर शानदार जीत दर्ज की थी। टीम चाहेगी कि वही प्रदर्शन दोहराया जाए।

कैसी हो सकती भारत की प्लेइंग-11
भारत की संभावित टीम में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली या यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी या नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह और एन श्री चरणी शामिल हो सकती हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में फिट होकर लौटी फोएबे लिचफील्ड की वापसी तय मानी जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पेरी सबसे अहम कड़ी
खिलाड़ियों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 71 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए थे। दूसरी ओर भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला अब तक खामोश रहा है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 85 रन बनाए हैं और एक भी छक्का नहीं लगाया। ऐसे में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल की रेस में
दक्षिण अफ्रीका के लिए ताजमिन ब्रिट्स लगातार रन बना रही हैं। सिर्फ दो मैच खेलने के बावजूद वह 154 रन के साथ टीम की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। वहीं बांग्लादेश की लेग स्पिनर राबेया खान अपनी किफायती गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका के लिए चुनौती बन सकती हैं।

कैसा होगा पिच का मिजाज?
लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस विश्व कप में यहां खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने 186 रन बनाए थे। मौसम भी साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को दो रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद रहेगी, जिनसे ग्रुप-बी के दोनों सेमीफाइनलिस्ट तय होंगे।

भारत (संभावित): 1 शेफाली वर्मा, 2 स्मृति मंधाना, 3 जेमिमा रोड्रिग्स, 4 हरमनप्रीत कौर, 5 भारती फुलमाली/यास्तिका भाटिया, 6 ऋचा घोष (विकेटकीपर), 7 दीप्ति शर्मा, 8 राधा यादव, 9 अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, 10 रेणुका सिंह, 11 एन श्री चरणी

ऑस्ट्रेलिया (संभावित): 1 बेथ मूनी (विकेटकीपर), 2 जॉर्जिया वोल, 3 फोबे लिचफील्ड, 4 एलिस पेरी, 5 एशले गार्डनर, 6 जॉर्जिया वेयरहम, 7 एनाबेल सदरलैंड, 8 निकोला कैरी, 9 सोफी मोलिनक्स (कप्तान), 10 अलाना किंग, 11 किम गार्थ

Sat, 27 Jun 2026 19:54:19 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam: 'विश्व हिंदू परिषद ने पहले दिन से ही SIT जांच की मांग की थी' | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T14:36:40+00:00

| Ram Mandir Trust Bhang News : राम मंदिर ट्रस्ट होगा भंग? बड़ी खबर! | Ram Mandir Trust News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T14:35:34+00:00

Jammu Kashmir Earthquake | Breaking News | जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T14:38:50+00:00

Crime News: उधार मांगने की ऐसी सजा? उधार मांगा तो पीछे छोड़ दिया कुत्ता! Viral Video | Big News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers