Responsive Scrollable Menu

इंग्लैंड के घरेलू खिलाड़ी बने पाक पेसर मोहम्मद आमिर:टी20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर के लिए खेलेंगे; आईपीएल खेलने की भी उम्मीद,पाकिस्तान से खेला था लास्ट वर्ल्डकप

क्रिकेट में खिलाड़ियों की पहचान अक्सर उनके प्रदर्शन से बनती है। लेकिन कई बार मैदान के बाहर लिया गया एक फैसला भी उनके करियर की दिशा बदल देता है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 34 वर्षीय आमिर को ब्रिटेन का पासपोर्ट मिल गया है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी टीम नॉटिंघमशायर से टी20 ब्लास्ट के बाकी मुकाबलों के लिए करार किया है। वह स्थानीय खिलाड़ी के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। दरअसल, आमिर ने एक ब्रिटिश नागरिक महिला से शादी की थी और इसी आधार पर उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिली। इसका सीधा फायदा नॉटिंघमशायर को मिला है। अब टीम उन्हें विदेशी खिलाड़ियों के कोटे में शामिल किए बिना मैदान पर उतार सकती है। यानी टीम के विदेशी खिलाड़ियों की संख्या भी प्रभावित नहीं होगी और आमिर का अनुभव भी टीम के काम आएगा। इस बीच, आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिलने से उनके आईपीएल खेलने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। दरअसल, आईपीएल में खेलने के लिए खिलाड़ी का किसी मान्यता प्राप्त क्रिकेट बोर्ड के साथ पंजीकृत होना जरूरी है। लेकिन 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद पाक खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन कर दिया गया था। इसलिए पिछले 18 साल में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेल पाया है। हालांकि, 2008 के पहले आईपीएल सीजन में 11 पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले थे। इनमें सोहेल तनवीर सबसे सफल रहे थे, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 22 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती और टीम को पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब सवाल यह है कि क्या आमिर के लिए भी आईपीएल का रास्ता खुल सकता है? फिलहाल इसका जवाब साफ नहीं है, क्योंकि सिर्फ ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने से आईपीएल खेलना संभव नहीं है। आमिर अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आधिकारिक संन्यास नहीं लिया है। हालांकि, वे पाक के लिए आखिरी बार 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे। इसलिए भविष्य में क्रिकेटिंग पात्रता और पंजीकरण की स्थिति बदलने पर वह आईपीएल की नीलामी का हिस्सा बन सकते हैं। अजहर महमूद नागरिकता बदलकर खेल चुके हैं आईपीएल पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद अपनी नागरिकता बदलकर आईपीएल का हिस्सा बन चुके हैं। महमूद ने 1996 से 2007 तक पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट और 143 वनडे मैच खेले। लेकिन बाद में ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के क्रिकेट ढांचे के तहत अपनी पात्रता बदली। इसके बाद उन्होंने साल 2012 से 2015 के बीच किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल खेला।

Continue reading on the app

अरुणाचल प्रदेश में कुदरत का कहर: बाढ़ के बाद तबाही का खौफनाक VIDEO आया सामने

Arunachal Pradesh Flood: अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. सोशल मीडिया में बाढ़ के कई खौफनाक वीडियो सामने आ रहे हैं.

The post अरुणाचल प्रदेश में कुदरत का कहर: बाढ़ के बाद तबाही का खौफनाक VIDEO आया सामने appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Long Jump National Record: हाई जंप में बना महारिकॉर्ड... 31 साल के भारतीय स्टार ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का

Sarvesh Kushare broke high jump national record: सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में इतिहास रचते हुए नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भुवनेश्वर में जारी 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सर्वेश ने तेजस्विन शंकर के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगामी एशियन गेम्स का टिकट भी पक्का कर लिया. Sat, 27 Jun 2026 22:07:53 +0530

  Videos
See all

Delhi Weather News: बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T18:16:23+00:00

Viral Video | एक पल की चूक, बड़ा हादसा #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T18:15:32+00:00

US Attacks On Iran: Iran पर अमेरिकी हमला, मिसाइल और ड्रोन बेस बने निशाना | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T18:14:06+00:00

Ashnoor Kaur: अश्नूर कौर का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर छाया #ashnoorkaur #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T18:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers