Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET का पेपर लीक, टल गई 28 जून को होने वाली परीक्षा
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. राज्य में 28 जून को आयोजित होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी महा टीईटी को अचानक स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पेपर लीक होने की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार और महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने मिलकर यह बड़ा फैसला लिया है. इस अचानक आए फैसले से उन लाखों छात्र छात्राओं की मेहनत पर पानी फिर गया है जो महीनों से इस परीक्षा की तैयारी में दिन रात जुटे हुए थे. राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे लेकिन ऐन वक्त पर धांधली की खबर ने पूरी व्यवस्था को हिलाकर रख दिया.
ठाणे से सामने आया पेपर लीक का मामला
इस पूरे मामले की शुरुआत ठाणे जिले से हुई है. परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर महा टीईटी का प्रश्नपत्र तेजी से वायरल होने लगा था. जैसे ही यह बात महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के आला अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया. विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए शुरुआती जांच शुरू की. इस जांच में जो बात सामने आई उसने अधिकारियों के होश उड़ा दिए. संदिग्धों के पास से जो प्रश्नपत्र बरामद किए गए थे उनके सवाल और असली परीक्षा के प्रश्नपत्र के सवाल बिल्कुल एक जैसे थे. पेपर पूरी तरह मैच होने के बाद परीक्षा परिषद के पास एग्जाम को टालने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा था.
पुलिस और प्रशासन मुस्तैद, भिवंडी में केस दर्ज
पेपर लीक की इस गंभीर घटना के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मिलकर पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इतना गोपनीय पेपर परीक्षा से पहले बाहर कैसे आया और इस रैकेट के पीछे कौन कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं. इस मामले को लेकर भिवंडी पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस की स्पेशल टीमें अब उस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं जो पेपर लीक करने और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने के काम में लगा हुआ था. प्रशासन का दावा है कि इस मामले में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
परीक्षा केंद्रों पर पूरी हो चुकी थी तैयारी
आपको बता दें कि इस परीक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की थीं. पूरे महाराष्ट्र में करीब 1 हजार 428 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां रविवार को यह परीक्षा होनी थी. इस साल महा टीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्यभर से करीब 4 लाख 28 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. दूर दराज के इलाकों से उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए अपने सेंटर्स वाले शहरों में पहुंच चुके थे लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर ने उन्हें बड़ा झटका दिया है. अब इन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीख का इंतजार है जिसके बारे में परिषद जल्द ही जानकारी देगी.
लगातार दूसरे साल हुई ऐसी घटना
महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले साल 2025 में भी कोल्हापुर से टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने का एक बड़ा मामला सामने आया था. लगातार दूसरे साल इस तरह की घटना होने से अब राज्य की परीक्षा व्यवस्था और उसकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. उम्मीदवार इस बात से बेहद नाराज हैं कि बार बार होने वाली इन गलतियों की सजा उन्हें भुगतनी पड़ रही है. देश में पहले से ही नीट परीक्षा के पेपर लीक को लेकर बड़ा विवाद चल रहा है और अब महाराष्ट्र में हुए इस खुलासे ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को पूरी तरह से कटघरे में खड़ा कर दिया है. फिलहाल सभी की नजरें पुलिस की जांच और नई तारीखों के ऐलान पर टिकी हैं.
यह भी पढ़ें: Explainer: नीट पेपर लीक को लेकर टेलीग्राम बैन! जानिए कोर्ट ने क्यों कहा कि पूरा प्लेटफॉर्म ब्लॉक करना सही है
MP Looteri Dulhan: शादी की तीसरी ही रात छत्तीसगढ़ की दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, नींद खुली तो फटी रह गई सबकी आंखें, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
MP Looteri Dulhan: मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24