Responsive Scrollable Menu

Eknath Shinde का दावा: India को महाशक्ति बनाएगा महाराष्ट्र, ठाणे में गिनाए प्रोजेक्ट्स

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि भारत के वैश्विक महाशक्ति बनने की यात्रा में महाराष्ट्र अग्रणी भूमिका निभाएगा। इसी के साथ उन्होंने रक्षा, अंतरिक्ष और डिजिटल क्षेत्रों में देश की तेजी से हो रही तरक्की का जिक्र किया। ठाणे के जिलाधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने तकनीक की अच्छी समझ रखने वाले जेन जी को भारत की असली महाशक्ति बताया और उन्हें स्टार्टअप, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) समाधानों तथा हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिंदे ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और आधुनिक प्रौद्योगिकी से संचालित विकास रणनीति पर जोर देते हुए रक्षा, अंतरिक्ष और डिजिटल क्षेत्रों में देश की प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत को एक वैश्विक महाशक्ति बनाने की यात्रा में महाराष्ट्र देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि अपने गृह क्षेत्र ठाणे को एक आधुनिक केंद्र में बदलने के लिए कई बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है।

शिंदे ने ठाणे आंतरिक मेट्रो गलियारा, ठाणे-बोरीवली दोहरी सुरंग वाली सड़क परियोजना और शहर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता युक्त 6,059 सुरक्षा कैमरे लगाने की परियोजना पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

Continue reading on the app

Indiana Flood: अमेरिका में भीषण तूफान और बाढ़ से 5 लोगों की मौत, आपातकाल लागू

अमेरिका के इंडियाना प्रांत में इस सप्ताह भीषण तूफान और बाढ़ के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडियानापोलिस में व्हाइट नदी के किनारे स्थित इलाकों में शनिवार को जलस्तर बढ़ने के कारण बचावकर्मियों ने नौकाओं की मदद से कई लोगों को सुरक्षित निकाला।

इसे भी पढ़ें: Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 5 जिलों में 62 हजार प्रभावित

प्रांत में पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार को बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियाना के लिए आपातकाल की घोषणा को मंजूरी दे दी है और प्रांत को संघीय आपदा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इंडियानापोलिस के महापोर जो हॉगसेट ने कहा कि शहर 30 से अधिक वर्षों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।

इंडियानापोलिस अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता रीटा रीथ ने बताया कि शनिवार तक 95 लोगों और 45 पालतू जानवरों को बचाया गया तथा आपात सेवा केंद्र को दिनभर में मदद के लिए सैकड़ों फोन आए। गवर्नर कार्यालय ने बताया कि डेलावेयर काउंटी में 350 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इंडियाना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह में खराब मौसम के कारण एक बच्चे समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: ईरान ने पलटा पूरा गेम, BRICS बैंक में एंट्री से उड़ाए अमेरिका के होश!

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में दो दिन के दौरान 28 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई। एंडरसन और नोबल्सविले में व्हाइट नदी का जलस्तर 7.32 मीटर से अधिक पर पहुंच गया और इसने 1913 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में असली इम्तिहान से पहले पाकिस्तान की नींद हराम, उधर काम-तमाम करने बेसब्र मेजबान

babar azam injury: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इससे पहले कप्तान बाबर आजम की चोट ने पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है. बाबर आजम दाहिने हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, इसी को लेकर उनके पहले टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि उनका पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है. Mon, 17 Aug 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra: कांग्रेस समर्थक Tehseen Poonawallah ने Mehbooba Mufti पर क्या कह दिया? Dimagi Naxal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T18:31:51+00:00

One District One Cuisine: ललितपुर का मशहूर हलवा| ODOC ने बदली मिठास की पहचान | Lalitpur Halwa | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T18:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers