Responsive Scrollable Menu

Brain Fog: दिमाग पर क्यों छाने लगती है ‘धुंध’? फोकस बढ़ाने के लिए रोज करें ये 7 काम

Brain Fog: कई बार ऐसा होता है कि आप किसी काम के लिए कमरे में जाते हैं, लेकिन वहां पहुंचकर याद ही नहीं रहता कि जाना क्यों था। किसी से बात करते हुए अचानक जरूरी शब्द याद नहीं आता या काम करते-करते ध्यान बार-बार दूसरी चीजों की ओर चला जाता है। ऐसी परेशानियां Brain Fog से जुड़ी हो सकती हैं। 

हर व्यक्ति में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों को यह परेशानी थोड़े समय के लिए महसूस होती है, जबकि कुछ लोगों में यह लंबे समय तक बनी रह सकती है। ब्रेन फॉग से बचने के लिए अपनाएं ये 7 आसान आदतें।

आखिर क्यों होता है ब्रेन फॉग?
नींद पूरी न होना, तनाव, पानी की कमी, खराब खान-पान और हर समय लेटे रहना ब्रेन फॉग की वजह बन सकते हैं। इसके अलावा कुछ स्वास्थ्य समस्याओं, हार्मोनल बदलाव, दवाओं या बीमारी के बाद भी इसके लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

ब्रेन फॉग से बचने के लिए अपनाएं ये 7 आसान आदतें
1. नींद से समझौता न करें
रात को देर तक मोबाइल चलाना और नींद पूरी न होना अगले दिन आपके फोकस को प्रभावित कर सकता है। रोज एक तय समय पर सोने और उठने की कोशिश करें। 

ब्रेन फॉग से बचने के लिए अपनाएं ये 7 आसान आदतें

2. दिनभर पानी पीते रहें
काम की व्यस्तता में अक्सर लोग पानी पीना भूल जाते हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है, जिसका असर ध्यान लगाने पर भी पड़ सकता है। इसलिए दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

3. रोज कुछ देर जरूर चलें
लगातार कई घंटे कुर्सी पर बैठे रहने से शरीर सुस्त महसूस कर सकता है। रोज कुछ समय पैदल चलने, स्ट्रेचिंग, योग या हल्की एक्सरसाइज के लिए निकालें। इससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है।

4. खाने में पौष्टिक चीजों को जगह दें
सिर्फ पेट भरना ही काफी नहीं है, खाने में पोषक तत्वों का होना भी जरूरी है। अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। बहुत ज्यादा पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना बेहतर है।

5. तनाव को खुद पर हावी न होने दें
जब दिमाग में लगातार काम, जिम्मेदारियों या दूसरी चिंताओं का दबाव रहता है, तो किसी एक काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में दिन में कुछ समय खुद के लिए निकालें। थोड़ी देर टहलना, गहरी सांस लेना, योग, मेडिटेशन या पसंद का काम करने से मन को आराम मिल सकता है।

ब्रेन फॉग से बचने के लिए अपनाएं ये 7 आसान आदतें

6. मल्टी टास्किंग की जगह एक काम पर करें फोकस
एक साथ कई काम करने की कोशिश में ध्यान बार-बार बदलता रहता है। इससे जरूरी काम भूलने की संभावना भी बढ़ सकती है। बेहतर है कि एक समय में एक काम पूरा करें। जरूरी कामों के लिए नोट्स, रिमाइंडर या टू-डू लिस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

7. काम के बीच ब्रेक लेना भी है जरूरी
लगातार स्क्रीन के सामने बैठे रहने या बिना रुके काम करने से फोकस कम हो सकता है। काम के बीच छोटे ब्रेक लें, कुछ देर स्क्रीन से दूर रहें और थोड़ा टहल लें। ब्रेक के बाद दोबारा काम शुरू करने पर ध्यान लगाने में आसानी हो सकती है।

कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?
अगर ब्रेन फॉग बार-बार हो रहा है, लंबे समय तक बना रहता है या पढ़ाई, नौकरी और रोजमर्रा के काम पर असर डालने लगा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

(Disclaimer): यह खबर सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के लिए है। ब्रेन फॉग  के लगातार या गंभीर लक्षण महसूस होने पर खुद से इलाज न करें और योग्य डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें: चिया या सब्जा, सेहत के लिए कौन सा बीज है ज्यादा फायदेमंद? जानें अंतर

Continue reading on the app

PM Narendra Modi बोले- Aviation Sector में तेजी से बढ़ रहे रोजगार के नए अवसर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश का विमानन क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और रखरखाव तथा ओवरहॉलिंग गतिविधियों से बड़ी संख्या में कुशल कामगारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू विमानन बाजारों में से एक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने विमानन क्षेत्र की प्रगति का उल्लेख किया और कहा कि भारत ने देश में निर्मित विमानों के निर्माण की दिशा में भी सफलता हासिल की है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने किसानों से Chemical Free Farming अपनाने की अपील की, 'सप्त धारा' का दिया खाका

उन्होंने कहा, ‘‘विमानन क्षेत्र भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे हमारे युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं। नए हवाई अड्डे, नए मार्ग और रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रखरखाव और ओवरहॉलिंग से भी देश में बड़ी संख्या में कुशल कामगारों के लिए रोजगार पैदा हो रहा है।’’ विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉलिंग क्षेत्र का विस्तार हो रहा है।

भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा अपने बेड़े में और विमान शामिल किए जाने से इस क्षेत्र में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। मोदी ने यह भी कहा कि भारत में निर्मित रक्षा परिवहन विमान सी-295 पहले ही सफल उड़ान पूरी कर चुका है। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi ने Atal Bihari Vajpayee को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बताया असाधारण राजनेता

प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से गांवों में स्वामित्व योजना भी सफलतापूर्वक लागू की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘करीब 3.25 करोड़ परिवारों को स्वामित्व योजना का लाभ मिला है और इसके परिणामस्वरूप करीब 140 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियां मुक्त हुई हैं। इससे लोग बैंकों से ऋण लेकर अपना कारोबार शुरू कर पा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL, 1st Test Day-3 Live: गॉल टेस्ट पर भारत का शिकंजा, श्रीलंका को बैटिंग में दिखाना होगा दम

India vs Sri Lanka, Live cricket Score 1st Day-3: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. बारिश से प्रभावित दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बनाकर लिए. टीम इंडिया के लिए क्रीज पर आखिरी जोड़ी के रूप में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर खड़े हैं. Mon, 17 Aug 2026 08:15:59 +0530

  Videos
See all

UP News: गैंगवॉर से दहला इलाका, प्रयागराज में एक बदमाश गिरफ्तार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:46:01+00:00

Udhampur News: रामनगर में आर्मी का सर्च ऑपरेशन! | Security Forces | Indian Army | Search Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T03:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers