Batwara 1947 Vs Awarapan 2: दूसरे दिन बंटवारा 1947 या आवारापन 2 किसने मारी बाजी, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. जी हां, सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. दोनों ही फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. एक तरफ सनी देओल की फिल्म देश के बंटवारे के बैकग्राउंड और दमदार कहानी की वजह से चर्चा में थी, तो दूसरी तरफ ‘आवारापन 2’ ने 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ की यादों और इमरान हाशमी की पॉपुलेरिटी के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा.
अब दोनों फिल्मों को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं और शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आने लगे हैं. दूसरे दिन की कमाई को देखें तो ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ दिया है. जहां इमरान हाशमी की फिल्म ने दूसरे दिन शानदार छलांग लगाई, वहीं सनी देओल की फिल्म ने भी अपनी कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है.
'बंटवारा 1947’ की कमाई में आया बड़ा उछाल
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार और गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौर और उस समय आम लोगों के सामने आई परेशानियों को केंद्र में रखती है. रिलीज के पहले दिन फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक बहुत बड़ी नहीं रही. फिल्म ने पहले दिन करीब 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन करीब 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह दो दिनों में फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन करीब 19.25 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार ‘बंटवारा 1947’ ने दो दिनों में करीब 26.41 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. सबसे खास बात ये है कि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है. इससे संकेत मिलता है कि वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का और फायदा मिल सकता है.
‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन मचाया धमाल
वहीं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. फिल्म को लेकर पहले से ही एक खास तरह का क्रेज देखने को मिल रहा था. ‘आवारापन’ के फैंस लंबे समय से इमरान हाशमी को इस फ्रेंचाइजी में दोबारा देखने का इंतजार कर रहे थे. फिल्म के पहले दिन की कमाई करीब 22 करोड़ रुपये रही थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने अपनी कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी की.
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन करीब 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में दो दिनों का कुल कलेक्शन करीब 55.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की रफ्तार काफी तेज नजर आ रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘आवारापन 2’ ने दो दिनों में दुनियाभर में करीब 72.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस प्रदर्शन के साथ ही इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से आगे बढ़ती है, तो वीकेंड खत्म होने तक इसका कलेक्शन काफी ऊपर जा सकता है.
दूसरे दिन किसने मारी बाजी?
अगर सिर्फ दूसरे दिन के आंकड़ों की तुलना करें तो ‘आवारापन 2’ साफ तौर पर आगे है. ‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन करीब 13.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘आवारापन 2’ ने करीब 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यानी दूसरे दिन इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म से करीब 20.25 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए. दो दिनों के कुल इंडिया कलेक्शन में भी दोनों फिल्मों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. ‘बंटवारा 1947’ करीब 19.25 करोड़ रुपये पर है, जबकि ‘आवारापन 2’ ने करीब 55.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस लिहाज से शुरुआती मुकाबले में इमरान हाशमी की फिल्म काफी आगे निकल चुकी है.
टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनने की रेस में एक और नाम हुआ शामिल, जानिए अजीत अगरकर की जगह लेने को कौन तैयार?
Team India Chief Selector : इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख चयनकर्ता अजीत अगरकर हैं. उनका कार्यकाल अब खत्म होने वाला है. दरअसल, अजीत अगरकर का कार्यकाल जून 2026 में खत्म हो गया था. इसके बाद उनको तीन महीने के लिए और बीसीसीआई ने चीफ सिलेक्टर बनाए रखा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनका कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाना चाह रहा था लेकिन इसी बीच टीम इंडिया में मनमुटाव और चयनकर्ताओं पर उठ रहे सवालों के बीच अब बीसीसीआई ने अपना प्लान बदल दिया है.
अब तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई अजीत अगरकर के कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ना चाहती है. ऐसे में सिंतबर में उनके कार्यकाल का अंत होने वाले है. अब उनके रिप्लेसमेंट को भी देखा जा रहा है. बीसीसीआई उनकी जगह पर किसको चीफ सिलेक्टर बनाएगी इसके बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार अगल-अलग पूर्व क्रिकेटर्स के नाम चीफ सिलेक्टर बनने के लिए आ रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है.
चीफ सिलेक्टर की रेस में एक और नाम हुआ शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर की रेस में अब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम शामिल हो गया है. द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, जहीर खान अजती अगरकर की बतौर चीफ सिलेक्टर जहग ले सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि, जहीर खान इस रेस में सबसे आगे हैं और लीड कर रहे हैं.
Zaheer Khan is now a leading name being considered for the chief selector's post. [The Guardian] pic.twitter.com/HhvOVu0eO2
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 15, 2026
इन पूर्व क्रिकेटर्स का नाम भी लिस्ट में हो चुका है शामिल
आपको बता दें कि, जहीर खान के अलावा भी कई अन्य पूर्व क्रिकेटर्स का नाम भी चीफ सिलेक्टर्स बनने की रेस में आ चुका है. इसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रावि शास्त्री का नाम भी सामने आया है. उनके अलावा इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम भी कई रिपोर्ट्स में चीफ सिलेक्टर के दावेदारों में बताया गया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ भी भारत के चीफ सिलेक्टर बनने की रेस में शामिल हैं. भारत के अगले चीफ सिलेक्टर राहुल भी बन सकते हैं. ऐसा कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है. अब अजीत अगरकर की जगह बतौर चीफ सिलेक्टर टीम इंडिया में कौन लेगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
Chief Selector Ajit Agarkar watching the Test Match at Galle. pic.twitter.com/0oIgxp1cif
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 15, 2026
हाल ही में अजीत अगरकर को श्रीलंका में देखा गया, जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में भी अगरकर पहंचे और उन्होंने गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल समेत अन्य खिलाड़ियों से भी बात की हैं. अब उनका कार्यकाल खत्म होगा तो कौन अगला चीफ सिलेक्टर बनेगा ये देखना अहम रहेगा.
Thank you ???????? https://t.co/7GVGMS48rf
— Ajit Agarkar (@imAagarkar) December 4, 2021
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर जुलाई 2023 में बने थे. इनके कार्यकाल में टी20 वर्ल्ड कप 2024, टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब उन्होंने जीता था. अजीत अगरकर के नेतृत्व में भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली. वहीं आयलैंड और इंग्लैंड सीरीज में हाल ही में हार का सामना करना पड़ा था.
अजीत अगरकर का बतौर प्लेयर करियर
| फॉर्मेट | अवधि | मैच | पारी | रन | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | इकॉनमी | औसत | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट | 5 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 1998–06 | 26 | 46 | 1641 | 47 | 6/41 | 3.39 | 34.91 | 58.40 | 0 | 1 |
| वनडे | 1998–07 | 191 | 188 | 4262 | 279 | 6/42 | 5.07 | 15.28 | 28.43 | 10 | 2 |
| टी20 इंटरनेशनल | 2006–07 | 44 | 33 | 102 | 21 | 2/10 | 7.13 | 28.33 | 24.51 | 0 | 0 |
ये भी पढ़ें : खतरे की घंटी! भारत का जिस टीम ने किया सूफड़ा साफ अफगानिस्तान ने उसी की निकाली हेकड़ी, 4-0 रौंदकर जीत सीरीज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










