महाराष्ट्र की राजनीतिक में हलचल तेज, मुंबई से नागपुर की एक ही फ्लाइट में दिखे CM देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट से मुंबई से नागपुर के लिए रवाना हुए. उड़ान के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात की और हाथ मिलाकर अभिवादन भी किया, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया.
लोकसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे
हालांकि, दोनों पक्षों ने इसे महज एक संयोग बताया गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस पहले से तय सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रमों के तहत अपने गृहक्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र नागपुर जा रहे थे. वहीं उद्धव ठाकरे शनिवार से शुरू हो रहे अपने तीन दिवसीय विदर्भ और मराठवाड़ा दौरे के लिए नागपुर पहुंचे हैं. इस दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे उन लोकसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे, जहां उनके पूर्व सांसद अब शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं. ऐसे में एक ही फ्लाइट में दोनों नेताओं की मौजूदगी और उनका हाथ मिलाना चर्चा का विषय जरूर बना, लेकिन फिलहाल दोनों पक्ष इसे सामान्य शिष्टाचार और महज़ संयोग बता रहे हैं.
Breaking News Today Live Updates: कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचे स्वदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शनिवार से 29 जून तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर होंगे. वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में खास अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं. यहां पर वे गांधीनगर में सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करने वाले हैं. अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के केस में आठ 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. वहीं, महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट से मुंबई से नागपुर पहुंचने वाले हैं. दोनों की तस्वीर सामने आने के बाद सियासत काफी तेज हो चुकी है.




















