‘मैं बार-बार गलत मर्दों की ओर क्यों आकर्षित होती हूं?’, जब मनीषा कोइराला ने दिया था ऐसा ब्यान, मच गया था बवाल!
Manisha Koirala Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लंबे समय तक सुर्खियों में रही हैं. 90 के दशक में उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई और कई ऐसी फिल्मों में काम किया जिन्हें आज भी याद किया जाता है. ‘सौदागर’, ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘बॉम्बे’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ और ‘दिल से’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता.
मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल के काठमांडू में हुआ था. यानी 16 अगस्त 2026 को वो 56 साल की हो चुकी हैं. लंबे फिल्मी करियर के बावजूद मनीषा आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. वहीं हाल के वर्षों में उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए शानदार वापसी की है. संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में भी उनके काम को काफी पसंद किया गया. हालांकि, मनीषा की जिंदगी सिर्फ फिल्मों की सफलता तक सीमित नहीं रही. उनकी पर्सनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव आए. कई लोगों के साथ उनका नाम जुड़ा, उन्होंने शादी की और फिर तलाक का दर्द भी झेला. आज वो सिंगल हैं और अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी रही हैं.
नेपाली फिल्म से शुरू हुआ था एक्टिंग का सफर
मनीषा कोइराला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नेपाली सिनेमा से की थी. साल 1989 में आई नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटुला’ में वो एक छोटी भूमिका में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की तरफ रुख किया. बॉलीवुड में उनका डेब्यू साल 1991 की फिल्म ‘सौदागर’ से हुआ था. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और मनीषा रातों-रात हिंदी सिनेमा में पहचानी जाने लगीं. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनीं.
90 के दशक में मनीषा का था जलवा
90 का दशक मनीषा कोइराला के करियर का सबसे शानदार दौर माना जाता है. उन्होंने इस दौरान अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई. ‘1942: ए लव स्टोरी’ में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती ने दर्शकों को प्रभावित किया. इसके बाद मणिरत्नम की फिल्म ‘बॉम्बे’ में उन्होंने शानदार एक्टिंग की. ये फिल्म उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल रही. ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘दिल से’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘गुप्त’ जैसी फिल्मों में भी मनीषा ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. वो सिर्फ ग्लैमरस भूमिकाओं तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक मजबूत जगह बनाई.
पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब हुई चर्चा
मनीषा कोइराला की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही. एक्ट्रेस का नाम अपने दौर में कई लोगों के साथ जोड़ा गया. उनका नाम एक्टर नाना पाटेकर के साथ भी जुड़ा था. दोनों के रिश्ते को लेकर उस दौर में खूब चर्चा हुई. इसके अलावा डीजे हुसैन, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत क्रिस्पिन कॉनरॉय और प्रशांत चौधरी समेत कई लोगों के साथ भी मनीषा के कथित रिश्तों की खबरें सामने आईं. मनीषा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई मौकों पर खुलकर बात जरूर की है, लेकिन उनके कथित अफेयर्स को लेकर कई बातें सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और चर्चाओं तक सीमित रही हैं.
2010 में की थी नेपाली बिजनेसमैन से शादी
कई कथित रिश्तों की चर्चाओं के बीच मनीषा ने साल 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी. दोनों ने काठमांडू में शादी की थी और उनकी शादी की तस्वीरें भी काफी चर्चा में रही थीं. मनीषा को लगा था कि शायद अब उनकी जिंदगी एक नए दौर में एंट्री करेगी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया. शादी के करीब दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए. साल 2012 में मनीषा और सम्राट दहल का तलाक हो गया. इस रिश्ते के टूटने का असर उनकी जिंदगी पर भी पड़ा.
रिश्तों को लेकर मनीषा ने पूछा बड़ा सवाल
मनीषा कोइराला ने अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर कई बार खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने महसूस किया कि उनके रिश्तों में बार-बार एक जैसी समस्याएं क्यों सामने आती रहीं. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए बताया था कि वो पिछले कई सालों से अकेली हैं और फिलहाल किसी रिश्ते में जाने के मूड में नहीं हैं. मनीषा ने कहा था कि उन्हें अभी खुद पर काफी काम करने की जरूरत महसूस होती है. उनका ये बयान बताता है कि वो अब अपनी जिंदगी में रिश्ते से ज्यादा खुद को समझने और अपने ऊपर ध्यान देने को प्राथमिकता दे रही हैं.
‘मैं गलत मर्दों के प्यार में क्यों पड़ी?’
मनीषा ने अपने रिश्तों के पैटर्न पर भी विचार किया. उन्होंने खुद से ये सवाल किया कि आखिर वो बार-बार गलत लोगों की तरफ क्यों आकर्षित होती थीं. एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने इस बात पर गौर किया कि वो सिर्फ गलत मर्दों के प्यार में क्यों पड़ती रहीं. उन्हें लगता था कि आखिर वो बार-बार ऐसा क्यों कर रही हैं और उनके साथ ऐसी क्या समस्या थी कि वो सबसे ज्यादा परेशान रहने वाले या गलत व्यक्ति की ओर आकर्षित हो जाती थीं.
ये भी पढ़ें: Explainer: कभी सोचा है कैसे पता चलती हैं स्टार्स की नेटवर्थ? अगर नहीं, तो यहां पर जान लीजिए
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा Scam Alert फीचर, AI की मदद से पकड़े जाएंगे संदिग्ध मैसेज, जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp Scam Alert फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है, जो AI और On-Device Machine Learning की मदद से संदिग्ध मैसेज की पहचान करने में मदद करेगा. जानें WhatsApp Scam Alert कैसे काम करेगा, किन यूजर्स को मिलेगा और स्कैम से बचने के लिए क्या सावधानी रखनी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








