बेंगलुरु में ट्रैफिक का टॉर्चर: 3KM के लिए 90 मिनट, ट्रैफिक पर भड़का टेक फाउंडर
Bengaluru Traffic Viral Story: बेंगलुरु में ट्रैफिक की परेशानी एक बार फिर चर्चा में है. टेक फाउंडर सोवीक रे ने बताया कि उन्हें सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में 90 मिनट लग गए. परेशान होकर उन्होंने अपनी कार स्टोर के पास छोड़ी और पैदल घर लौटे. रे ने सड़क की खराब हालत पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि डिलीवरी पार्टनर, रिटेलर, कर्मचारी और ग्राहक रोज इसी समस्या से जूझते हैं. रे पिछले 10 साल से बेंगलुरु में रह रहे हैं और उन्होंने शहर के नेताओं से बेहतर काम करने की अपील की. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने ट्रैफिक अनुभव शेयर किए और शहर की सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाए.
फिरोजाबादः 10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे में भेजी जाएगी बहनों की राखी, डाक विभाग नें किया तैयार
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दूर रहने वाली बहनों की राखियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफा तैयार किया है. यह लिफाफा सिर्फ दस रुपये में उपलब्ध है और पानी से राखियों को खराब होने से बचाएगा. फिरोजाबाद के सभी शहरी और ग्रामीण डाकघरों में ये लिफाफे मौजूद हैं. कोई भी व्यक्ति किसी भी नजदीक डाकघर से ये वाटरप्रूफ लिफाफे खरीद सकता है और राखियां रखकर भेज सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





