झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला, सिल्ली-मुरी रेलखंड पर पटरी से उतरी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
Madhupur Shravani Mela Special Train: सिल्ली और मुरी के बीच बोकारो रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया. श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (संख्या 08895) जो मधुपुर की ओर जा रही थी, अचानक तकनीकी कारणों से पटरी से उतर गई. घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई.
कैसे हुई घटना?
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन तड़के करीब 2:30 बजे अपनी निर्धारित दिशा में आगे बढ़ रही थी. इसी दौरान, जब ट्रेन पोल संख्या 354/SA4 (कोच नंबर SEC 64776) के पास पहुंची, तो इंजन से ठीक तीसरी बोगी अचानक रेलवे ट्रैक से नीचे उतर गई। बोगी के पटरी से उतरते ही ट्रेन में सवार कांवरियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ की सड़कों पर क्यों मचा हंगामा? पुलिस के साथ हुई झड़प, पंजाब बंद का ऐलान
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
घटना की भनक लगते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. हटिया के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) तुरंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उनके साथ राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी मौके पर मौजूद रहे. रेलवे अधिकारियों की मुस्तैदी दिखाते हुए युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू किया गया. बेपटरी हुई बोगी को सुरक्षित रूप से वापस पटरी पर लाया गया और उसे मुरी यार्ड में खड़ा किया गया. इसके बाद तुरंत ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया, ताकि आवागमन जल्द सुचारू किया जा सके.
ये भी पढ़ें: Israel Elections: पूर्व आर्मी चीफ से हार सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू, आम चुनावों में 4 सीटों पर दिख रही है बढ़त
यात्री सुरक्षित, ट्रेनों का बदला गया रूट
राहत की बात यह रही कि बोगी में बैठे सभी कांवरिया पूरी तरह सुरक्षित हैं. किसी भी तरह के हताहत होने या गंभीर चोट की कोई सूचना नहीं है. रेलवे कर्मचारियों ने सभी यात्रियों को सकुशल नीचे उतारकर उनके गंतव्य तक पहुँचाने या वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद की. इस बीच, सुरक्षा और बचाव कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा. मरम्मत और ट्रैक क्लीयरेंस का काम पूरा होने के बाद, सुबह करीब 5:15 बजे बोकारो रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही को दोबारा पूरी तरह से बहाल कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में हुए शामिल
ये भी पढ़ें: होर्मुज पर टकराव के बीच ट्रंप ने पेट्रोल की कीमतों को लेकर उठाया ये बड़ा कदम, ईरान पर बढ़ा आर्थिक दबाव
LIVE: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पु्ण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन
LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है. रांची में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. छात्रों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV









