खतरे की घंटी! भारत का जिस टीम ने किया सूफड़ा साफ अफगानिस्तान ने उसी की निकाली हेकड़ी, 4-0 रौंदकर जीत सीरीज
IND vs AFG T20 : क्रिकेट का खेल वास्तव में अनिश्चितताओं का खेल हैं. इस खेल में कब क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते है. ऐसा ही एक उदाहरण हमारे सामने आया है. दरअसल, जिस आयरलैंड की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को जुन में हराया था. भारत से 2 टी20 मैचों की सीरीज को 2-0 से जीतकर क्लीन स्वीप किया था. उस आयरलैंड क्रिकेट टीम को अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में रौंद डाला है. अफगानिस्तान ने आयरलैंड को रौंदकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है. ऐसे में कहा जा सकता है कि, जिस टीम ने भारत का सूफड़ा साफ किया, उसे अफगानिस्तान ने ढेर कर दिया.
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब सिंतबर में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. ऐसे में ये भारत के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है, क्योंकि जब अफगानिस्तान भारत को हराने वाली आयरलैंड को पीट सकती है तो वो भारतीय क्रिकेट टीम का तो बहुत बुरा हाल कर सकती है. इस समय अफगानिस्तान क्रिकेट टीम नए कप्तान रहमत शाह की लीडरशिप में खेल रही है और धमाल मचा रही है. आइए जानते हैं कि अफगानिस्तान ने कैसे आयरलैंड का सूफड़ा साफ किया.
???? TOSS NEWS ????
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 15, 2026
The Captain, @RahmatShah_08, won the toss and decided that Afghanistan will bowl first in the fifth and final ODI against Ireland. ????
#AfghanAtalan | #IREvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/wjF4Wpafrv
अफगानिस्तान ने कैसे आयरलैंड को 4-0 से रौंदा
दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड गई थी. इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. इसके बाद दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराया. इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को 3 विकेट से मात दी. इस सीरीज के चौथे वनडे में आयलैंड को अफगानिस्तान के हाथों 42 रनों से हार मिली. इस सीरीज का पांचवां और अंतिम वनडे बीते शुक्रवार यानी 15 अगस्त को खेला गया. आइए उस पर एक नजर डालते हैं.
???????????????????????????????????????????? ???????????????????????????????? ???? ????–???? ???????????????????????? ???????????????????????????? ???????????????? ????????????????????????????! ????
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 15, 2026
AfghanAtalan produced a magnificent run chase in the fifth and final ODI and successfully chased down Ireland’s 299-run target to secure a six-wicket victory and complete a… pic.twitter.com/VrlXqRlbdu
पांचवें वनडे मैच में कप्तान रहमत ने खेली शतकीय पारी
इस पाचंवें वनडे मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 298 रन बनाए. टीम के लिए कर्टिस कैम्फर ने 93 और हैरी टेक्टर ने 53 रनों की पारी खेली. वहीं अफगानिस्तान के लिए अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 3 और एम गजनफर ने 2 विकेट हासिल किए. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 48.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 302 रनों बनाकर जीत दर्ज कर ली. अफगानिस्तान के लिए कप्तान रहमत शाह ने 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 133 बॉल में 13 चौके और 21 छक्कों के साथ 143 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी.
????????????????: ????????????*
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 15, 2026
????????????????????: ????????????
????????????????????: ????????
????????????????????: ????
????. ????????????????: ????????????.????????
The skipper @RahmatShah_08 stood tall when it mattered the most and took Afghanistan home with an emphatic 6th ODI hundred & a career-best of 143*. ????#AfghanAtalan | #IREvAFG |… pic.twitter.com/fw6PnOdguv
अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत में टीम इंडिया के साथ 13 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक 3 मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बतौर मेजबान खेलने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया को अफगानिस्तान से डरना चाहिए क्योंकि ये टीम बड़ा उलटफेर करने के लिए जानी जाती है और टी20 क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है. उसने जैसा आयरलैंड का हाल किया है. उससे उसे कमजोर समझना गलत होगा.
ये भी पढ़ें : ऋषभ पंत के निशाने पर आज होगा महारिकॉर्ड, सहवाग और रोहित जो नहीं कर पाए उसे हासिल कर रचेंगे इतिहास
Iran-Oman Deal: होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील
Iran-Oman Deal: होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच इस रणनीतिक जलमार्ग को लेकर डील पक्की हो गई है. इसके साथ ही अब होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर तेल और एलपीजी के टैंकरों की आवाजागी शुरू हो जाएगी. हालांकि इसमें अभी भी अमेरिकी हस्तक्षेप की संभावना बनी हुई है. क्योंकि दोनों देशों के बीच ये समझौता अमेरिका को अलग रखकर किया गया है.
ऐसे में अब दोनों देशों की नजरें अमेरिका की प्रतिक्रिया पर भी टिकी हुई हैं. होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच ऐसे समय में समझौता हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने की बात कही थी.
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के अनुसार, ओमान के साथ कई मुद्दों पर बातचीत जारी है, लेकिन जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही से जुड़ी व्यवस्था को अलग विषय के तौर पर देखा गया है. बघाई ने हालांकि यह भी कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों और नौसैनिक नाकेबंदी की मौजूदा स्थिति में जलडमरूमध्य में पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित परिस्थितियां बहाल करना मुश्किल है.
ट्रंप की टिप्पणी पर ईरान का कड़ा रुख
ट्रंप ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष में अमेरिका की जीत का भरोसा जताया. इसी दौरान उन्होंने कहा कि ईरान को पराजित करने के बाद अमेरिका होर्मुज़ जलडमरूमध्य को अपने क्षेत्र का हिस्सा घोषित कर सकता है.
बाद में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने व्हाइट हाउस के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि ट्रंप की यह टिप्पणी मजाक के तौर पर की गई थी.
ईरान ने हालांकि इस बयान को हल्के में नहीं लिया. उप-विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने सोशल मीडिया मंच X पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर ईरान का दावा बना रहेगा और इसके संचालन से जुड़े फैसले तेहरान ही करेगा.
दुनिया के लिए क्यों अहम है होर्मुज?
फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में गिना जाता है. वैश्विक तेल आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है. इसलिए यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव या जहाज़ों की आवाजाही में रुकावट अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और समुद्री व्यापार को प्रभावित कर सकती है.
अमेरिका लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाज़ों के लिए यह समुद्री मार्ग खुला रहना चाहिए. दूसरी ओर, ईरान इस क्षेत्र में अपने अधिकार और प्रभाव को महत्वपूर्ण मानता है.
होर्मुज को लेकर बातचीत क्यों महत्वपूर्ण है?
हाल की रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में होर्मुज़ जलडमरूमध्य का मुद्दा एक अहम विषय बन गया है. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान द्वारा जलडमरूमध्य खोलने की स्थिति में अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई रोकने पर विचार कर सकता है.
हालांकि, तेहरान की ओर से लगातार यह संकेत दिया जाता रहा है कि किसी भी समझौते के लिए उसकी व्यापक मांगों पर सहमति जरूरी होगी. इनमें क्षेत्र में जारी सैन्य टकराव को समाप्त करना भी शामिल है.
ऐसे में ईरान और ओमान के बीच सुरक्षित जहाज़रानी को लेकर बनी सहमति को तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा सकता है. लेकिन होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच मूल विवाद अभी भी कायम है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








