CAG ने जताई चिंता, Indian Railways के कई स्टेशनों के पेयजल में E. coli बैक्टीरिया मिला
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने रेलवे स्टेशनों के पेयजल में ई. कोलाई बैक्टीरिया मिलने पर चिंता जताई है। सीएजी ने पाया कि रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई मानक तय किए हैं, लेकिन रेलवे के विभिन्न जोन इनका पालन करने में विफल रहे और इसके कारण सेवाओं में बड़ी खामियां सामने आईं जिनमें वाटर कूलर के पेयजल में ई. कोलाई बैक्टीरिया का पाया जाना और शौचालयों का अस्वच्छ स्थिति में होना शामिल है। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट ‘भारतीय रेलवे में गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं और स्वच्छता’ में यह जानकारी दी है।
यह रिपोर्ट 12 अगस्त को संसद में पेश की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि छह रेलवे जोन के 59 स्टेशनों पर पेयजल का जीवाणु संबंधी परीक्षण नहीं किया गया। सीएजी ने बताया कि सभी रेलवे जोनों के 512 गैर-उपनगरीय श्रेणी के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की जांच की गई जिसमें दक्षिण रेलवे के दो स्टेशनों (कोयंबटूर और पलक्कड़ जंक्शन), दक्षिण मध्य रेलवे के एक स्टेशन (हैदराबाद), मध्य रेलवे के चार स्टेशनों (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावाला) तथा पूर्वी रेलवे के एक स्टेशन (मधुपुर) के वाटर कूलर से लिए गए पानी के नमूनों में ई. कोलाई बैक्टीरिया पाया गया।
रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2022-23 में आठ जोन के 49 स्टेशनों और वर्ष 2023-24 में नौ जोन के 56 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर लगे नलों से लिए गए पेयजल नमूनों में टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया (जिसमें ई. कोलाई भी शामिल है) की मौजूदगी मिली।
Korean Liberation Day: राष्ट्रपति ली ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और ऐतिहासिक न्याय का लिया संकल्प
दक्षिण कोरिया के 81वें लिबरेशन डे समारोह में राष्ट्रपति ली जे-म्यॉन्ग ने स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों और उनके वंशजों के सम्मान व कल्याण की रक्षा का संकल्प लिया. समारोह में 283 लोगों को राजकीय सम्मान दिया गया.
The post Korean Liberation Day: राष्ट्रपति ली ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और ऐतिहासिक न्याय का लिया संकल्प appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





