Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट:अगले सात दिन खराब रहेगा मौसम, जून में नॉर्मल से 31% कम बारिश, देरी से आएगा मानसून

हिमाचल प्रदेश के कुछेक भागों में गुरुवार देर रात और आज सुबह तड़के हल्की बारिश हुई। शिमला के रोहड़ू में सबसे ज्यादा 20.0 मिमी, सराहन 15.5 मिमी, मंडी के पंडोह में 3.4 मिमी, चंबा 2.0 मिमी और रामपुर में 1.6 मिमी बारिश हुई। वहीं शिमला समेत राज्य के अन्य ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- राज्य में अगले सात दिन बारिश के आसार है। 26 से 30 जून तक कुछेक भागों में ही हल्की बारिश हो सकती है। मगर 30 जून की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा। इससे अगले 48 घंटे यानी एक व दो जुलाई को पहाड़ों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को भी सावधानी बरतने, नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। चंबा का पारा 8.8 डिग्री गिरा राज्य के कई भागों में बारिश और आसमान में हल्के बादल छाने के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री की गिरावट के बाद 28.3 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कांगड़ा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री लुढ़कने के बाद 32.9 डिग्री, मनाली का 1.7 डिग्री कम होने के बाद 25.2 डिग्री और सोलन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 29.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले एक सप्ताह के दौरान भी ज्यादातर जगह तापमान सामान्य से कम रहेगा। मानसून की एंट्री के संकेत नहीं प्रदेश में मानसून की एंट्री पहले ही पांच दिन लेट हो गई है। अगले चार-पांच दिनों के दौरान भी मानसून की दस्तक के कम आसार हैं। हालांकि, यह पहला अवसर नहीं है। इससे पहले भी कई बार जुलाई के पहले व दूसरे सप्ताह में मानसून दस्तक देता रहा है। राज्य में सबसे देरी से 10 जुलाई 2010 को मानसून आया था। जून में सामान्य से 31% कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार- राज्य में जून महीने में अब तक सामान्य से 31 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में 1 से 26 जून के बीच सामान्य तौर पर 79.8 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक केवल 55.3 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

Continue reading on the app

Oppo के 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च: 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स, देखिए कीमत-खासियत

Oppo ने अपनी नई Reno 16 Series को चीन के बाहर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Oppo Reno 16F 5G, Oppo Reno 16 5G और Oppo Reno 16 Pro 5G शामिल हैं। कंपनी ने तीनों स्मार्टफोन्स को प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट AI फीचर्स के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि तीनों फोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, 50MP सेल्फी कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और IP69K डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस जैसी खूबियों से लैस हैं। इसके अलावा कंपनी ने इन डिवाइसेज के साथ नया Oppo Bubble वायरलेस स्क्रीन एक्सेसरी भी पेश किया है।

Oppo Reno 16 Series की कीमत
Oppo Reno 16F 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 थाई बहत (करीब 45,000 रुपये) रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 16,999 थाई बहत (करीब 48,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Pop White, Dream Purple और Twilight Violet कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

वहीं Oppo Reno 16 5G के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 19,999 थाई बहत (करीब 56,000 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 थाई बहत (करीब 65,000 रुपये) है। इसे Dream Purple, Twilight Violet और Pop White रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Oppo Reno 16 Pro 5G की बात करें तो इसका 12GB + 256GB मॉडल 26,999 थाई बहत (करीब 76,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन Starlight Black और Pop White कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Oppo Reno 16F 5G के फीचर्स
Oppo Reno 16F 5G में 6.57 इंच का Full HD+ Crystal Guard+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS), 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मौजूद है।

Oppo Reno 16 और Reno 16 Pro में क्या मिलेगा खास?
Oppo Reno 16 5G और Reno 16 Pro 5G दोनों में 6.32 इंच का Full HD+ Crystal Guard+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। Reno 16 में 120Hz जबकि Reno 16 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। दोनों डिस्प्ले 1800 निट्स ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आते हैं।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट मिलता है।

कैमरा की बात करें तो Reno 16 में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Reno 16 Pro में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

दोनों डिवाइसेज में 6700mAh बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

AI फीचर्स और Oppo Bubble एक्सेसरी
Oppo ने Reno 16 Series में नया AI Snap Key फीचर दिया है। इसकी मदद से यूजर्स एक बटन दबाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं, वॉयस मेमो रिकॉर्ड कर सकते हैं या AI Mind Space को तुरंत एक्सेस कर सकते हैं। यह फीचर यूजर की जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज भी किया जा सकता है।

इसके साथ कंपनी ने Oppo Bubble नाम का नया वायरलेस डिस्प्ले एक्सेसरी भी पेश किया है। यह मैग्नेटिक तरीके से फोन के साथ जुड़ता है और रियर कैमरे का लाइव व्यू दिखाता है। Bluetooth कनेक्टिविटी से लैस यह एक्सेसरी खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

अन्य फीचर्स
तीनों स्मार्टफोन ColorOS 16 पर चलते हैं और इनमें IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा सभी मॉडल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और कई AI आधारित स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Shivam Dube: शिवम दुबे ने बर्थडे के दिन की भयानक गलती, फिर अर्शदीप ने लिया भाई से ‘बदला’

India vs Ireland 1st T20I: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में खेले गए मैच में शिवम दुबे से ऐसी गलती हो गई जिसकी उम्मीद फैंस को कतई नहीं थी. दुबे ने मुकाबले में टिम टैक्टर का कैच छोड़ दिया. Fri, 26 Jun 2026 18:35:55 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरी' मामले में योगी का खुला 'अल्टीमेटम' | Breaking | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T13:40:36+00:00

Rubika Liyaquat: Passport पर विदेश मंत्रालय का बयान, बवाल के पीछे की सच्चाई क्या है ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T13:40:39+00:00

Re Neet Exam: Rajasthan के 27 जिलों में नीट परीक्षा के लिए तैयारियां तेज, CCTV से रखी जाएगी नजर #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T13:40:16+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: 'ये चालाकी है..',Rahul पर रुबिका मैडम ने खोले बड़े राज! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T13:42:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers