Responsive Scrollable Menu

Israel PM Netanyahu और राष्ट्रपति Herzog ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने शनिवार को भारत और उसके नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच ‘‘घनिष्ठ मित्रता’’ को और मजबूत करने का आह्वान किया। हर्जोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इजराइल की ओर से, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की ‘अद्भुत जनता’ को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि इजराइल तथा भारत के बीच यह घनिष्ठ मित्रता लगातार और मजबूत होती रहे।’’ इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच नवाचार और मित्रता की ‘असीम’ है, लेकिन सबसे बेहतरीन समय अभी आना बाकी है नेतन्याहू ने शनिवार शाम को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत और मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई।’’ इजराइली प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया, भारत और इजराइल को सिर्फ एक साल के अंतराल में आजादी मिली थी। हम दो ऐसी प्राचीन सभ्यताएं हैं जो अपने लोगों के बेहतर भविष्य और खुशहाली के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने आगे कहा, हमारा नवाचार और हमारी दोस्ती असीम है।

सबसे बेहतरीन दौर तो अभी आना बाकी है! पूरे इजराइल से 400 से अधिक भारतीय स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए तेल अवीव जिले के इस उत्तरी तटीय शहर में एकत्र हुए।

Continue reading on the app

Indonesia में 7.7 तीव्रता के Earthquake से तबाही, 40 की मौत और 50 घायल

इंडोनेशिया के तट पर शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कई इमारतें एवं मकान ढह गए और कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से कई लोग घायल हो गये। उन्होंने सुनामी की चेतावनी जारी कर तटीय इलाकों के लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा था लेकिन बाद में चेतावनी को वापस ले लिया गया।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि समुद्र के जलस्तर की निगरानी के दौरान ऐसा कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं पाया गया जिससे तटीय इलाकों के लिए खतरा पैदा हो। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 58 मिनट पर इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था।

शुरुआती भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि शनिवार दोपहर तक भूकंप के बाद 235 झटके महसूस किये गए, जिनमें सबसे तेज झटके की तीव्रता 6.2 थी। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख फतुर रहमान ने बताया कि बचावकर्मियों ने कम से कम 40 शव बरामद किए हैं, जिनमें से अधिकांश सिका, मंगराई और पूर्वी मंगराई के बुरी तरह प्रभावित तीन जिलों से मिले हैं।

उन्होंने बताया कि लगभग 50 लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि नागेकेओ रीजेंसी में करीब 2,000 ग्रामीण अपने घर छोड़कर अस्थायी आश्रय स्थलों पर चले गए हैं। रहमान ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि भूकंप के कारण हुए भूस्खलन की घटनाओं ने फ्लोरेस द्वीप के छह जिलों के कई दूरदराज के गांवों में मलबा भरा है।

पूर्वी नुसा तेंगारा के पुलिस प्रमुख रूडी दारमोको ने बताया कि भूकंप से भारी नुकसान हुआ है और कई इमारतें ढह गई हैं। दारमोको ने कहा, ‘‘हम नुकसान और हताहतों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, लेकिन संचार सेवाएं बाधित हैं।’’ उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण एंडे रीजेंसी में हुए भूस्खलन से ‘ट्रांस-फ्लोरेस’ राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में भूकंप के बाद कई अस्पतालों से मरीजों को एहतियातन बाहर निकालते देखा गया।

अस्पताल कर्मचारियों ने बिस्तर, ‘ड्रिप स्टैंड’ और ऑक्सीजन सिलेंडर समेत उपकरणों को बाहर निकाला तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी उपचार स्थल बनाए। फ्लोरेस द्वीप के अधिकतर हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और शुरुआती खबरों में भारी नुकसान की बात सामने आई है। पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत की सिक्का रीजेंसी की निवासी योहाना एम्बु ने बताया कि तेज झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है... मैंने देखा कि मौमेरे के बंदरगाह टर्मिनल का प्रतीक्षालय ढह गया।’’ मुख्य रूप से कैथोलिक आबादी वाले फ्लोरेस द्वीप में स्थित ‘सेंट पीटर मेजर सेमिनरी’ के प्रमुख पादरी गिडेलबर्टस टांगा ने बताया कि सुबह की प्रार्थना में शामिल छात्र उस समय घबराकर बाहर भागे, जब एक सभागार की छत ढह गई। टांगा ने कहा, ‘‘हमारे छात्र और नन छत गिरने पर घबराकर बाहर भागे। भूकंप के दौरान एक इमारत की दूसरी मंजिल से कूदने के कारण कम से कम एक पादरी का पैर टूट गया।’’ करीब 17,000 द्वीपों वाला विशाल द्वीपसमूह इंडोनेशिया प्रशांत महासागर क्षेत्र में ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील है।

‘रिंग ऑफ फायर’ प्रशांत महासागर के चारों ओर फैला हुआ एक ऐसा क्षेत्र है जहां दुनिया के सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी और भूकंप आते हैं। दिसंबर 1992 में सात तीव्रता के भूकंप के कारण आई सुनामी में फ्लोरेस द्वीप पर करीब 2,500 लोगों की मौत हो गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh beat Australia: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में चटाई धूल, 4 दिन में जीता पहला टेस्ट

Bangladesh historic win over Australia: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 7 टेस्ट खेले हैं. उन 7 टेस्ट में बांग्लादेश को मिली ये सिर्फ दूसरी जीत है. मगर फिर भी ये ऐतिहासिक क्यों है? आइए जानते हैं. Sun, 16 Aug 2026 10:36:17 +0530

  Videos
See all

Fear of Gen-Z | किस चीज से सबसे ज्यादा डरता है देश का GEN-Z? #genznews #viralnews #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T05:35:35+00:00

‘अटल जी आज भी प्रेरणा हैं’ पुण्यतिथि पर CM Yogi का विशेष संदेश | UP News | Atal Bihari Vajpayee #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T05:43:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers