गर्मी में काले और डार्क कपड़े क्यों नहीं पहने जाते? एक्सपर्ट से जानें
भीषण गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए केवल एसी या कूलर ही काफी नहीं हैं, बल्कि आपकी जीवनशैली में छोटे बदलाव भी बड़ी राहत दे सकते हैं. पटना साइंस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश कुमार कहते हैं कि गर्मियों में सही कपड़ों का चुनाव बहुत जरूरी है. डॉ. अखिलेश कुमार के मुताबिक गर्मियों में काले या गहरे हरे जैसे डार्क रंग के कपड़े पहनने से बचें. डार्क रंग सूर्य की गर्मी और रेडिएशन को तेजी से सोखते हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है. इससे थकान, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है. इसके विपरीत, सफेद, क्रीम या हल्के रंगों के कपड़े सूर्य की किरणों को परावर्तित कर देते हैं, जिससे शरीर को ठंडक महसूस होती है. हल्के, सूती और ढीले कपड़े हवा के प्रवाह के लिए सबसे बेहतर होते हैं. दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और जरूरी होने पर सिर व चेहरा ढंककर निकलें. पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए पर्याप्त पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें. पाचन धीमा होने के कारण हल्का और कम भोजन करें. इन आसान सावधानियों को अपनाकर आप खुद को गर्मियों की मार से बचा सकते हैं.
Special Food Recipe : राजस्थानी अंदाज में बनाएं ग्रेवी वाले बैंगन, हर निवाला देगा देसी स्वाद का मजा
Rajasthani Baingan Curry Recipe Special : राजस्थान की मशहूर ग्रेवी बैंगन सब्जी शेखावाटी, मारवाड़, मेवाड़ में खास पसंद, तले बैंगन और मसालेदार ग्रेवी बाजरे की रोटी व चावल के साथ खाई जाती है. बैंगन की सब्जी बनाना बहुत आसान है. यह कुछ समय में आसानी से तैयार हो जाती है. इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले छोटे और ताजे बैंगनों को अच्छी तरह धोकर उनमें हल्का चीरा लगाया जाता है.

News18