Responsive Scrollable Menu

किम जोंग ने किया बड़ा धमाका, उतारे परमाणु बमों से लैस युद्धपोत, हिला अमेरिका-जापान!

दुनिया में सिर्फ कुछ ही देशों के पास परमाणु हथियार है। लेकिन अब किम जोंग उन एक ऐसा कदम उठाने की तैयारी में है जिसने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ा दी है। उत्तर कोरिया अब अपनी परमाणु ताकत को जमीन और आसमान के बाद समुद्र तक पहुंचाने की तैयारी में है। इतना ही नहीं किम जोंग उन ने 10,000 टन वजनी नए रणनीतिक युद्धपोतों के निर्माण का भी खुलेआम ऐलान कर दिया है। दरअसल बता दें कि उत्तर कोरिया के नाम को बंदरगाह शहर में चोम नाम के युद्धपोत को नौसेना में शामिल किया गया। इस समारोह में किम जोंग उन ने बड़ा ऐलान करते हुए यह कहा कि देश की नौसेना को परमाणु क्षमता से लैस करने का कार्यक्रम तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। किम के मुताबिक यह उत्तर कोरिया की परमाणु ताकत को और भी ज्यादा प्रभावी ऑपरेशन के लिए तैयार करेगा। चोहो कोई साधारण युद्धपोत नहीं है। यह करीब 5000 टन वजनी डिस्ट्रयर है और उत्तर कोरिया पहले ही यह दावा कर चुका है कि इसे उसके सबसे शक्तिशाली हथियारों से लेस किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

किम जोंग उन इस जहाज का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। इसी साल अप्रैल में उन्होंने इसी श्रेणी के युद्धपोथ से क्रूज मिसाइल परीक्षण की निगरानी भी की थी। लेकिन किम जोंग उन का सबसे बड़ा ऐलान अभी बाकी था। क्योंकि अब बात सिर्फ यहां पर एक युद्धपोत की नहीं है बल्कि समुद्र में परमाणु ताकत उतारने की हो रही थी। किम जोंग उन ने ये कहा कि चो योंग के बाद जल्द ही कांग को नाम का एक और डिस्ट्रयर ऑपरेशन के लिए तैनात किया जाएगा और फिर एक के बाद एक 10,000 टन के रणनीतिक युद्धपोत लॉन्च किए जाएंगे। किम का लक्ष्य है कि उत्तर कोरिया हर साल ऐसे आधुनिक युद्धपोत बनाए जो मौजूदा जहाजों से भी ज्यादा शक्तिशाली हो और यहीं से दुनिया की चिंता बढ़ जाती है क्योंकि अगर उत्तर कोरिया भविष्य में ऐसे युद्धपोतों पर परमाणु क्षमता वाली मिसाइलें तैनात करने में सफल हो जाता है तो उसकी सैन्य पहुंच पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ सकती है और यही वजह है कि अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया की हर नई सैन्य गतिविधि पर करीबी से नजर रखते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि आखिर उत्तर कोरिया को इसकी ज़रूरत क्यों पड़ रही है?  

इसे भी पढ़ें: North Korea का खतरनाक हथियारों का परीक्षण, Kim Jong Un बोले- US ठिकानों पर हमले को रहो तैयार

बता दें कि उत्तर कोरिया लंबे समय से अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को अपनी सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताता रहा है। हाल ही में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सैन्य आधुनिकरण और संयुक्त सैन्य अभ्यासों को बढ़ाया है। किम जोंग उनका यह दावा है कि इन गतिविधियों ने पूरे क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार पर पहुंचा दिया है और यही वजह है कि उत्तर कोरिया अब जमीन आधारित मिसाइलों के साथ समुद्री क्षमता भी मजबूत करना चाहता है। वैसे उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौतियों में गिना जाता है। अनुमान है कि उत्तर कोरिया के पास 50 से 60 परमाणु हथियार मौजूद है। के पास हर साल छह से सात नए परमाणु हथियार बनाने लायक फिसाइल सामग्री भी है। उत्तर कोरिया प्लूटोनियम और अत्यधिक सर्वाधिक यूरेनियम का उत्पादन करता है जो परमाणु हथियारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इतना ही नहीं उसने कई ऐसी मिसाइलें भी बनाई है। बैलिस्टिक मिसाइलें भी विकसित की है जिसने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। इन मिसाइलों की मारक क्षमता 15,000 कि.मी. से ज्यादा बताई जाती है। और अगर हम इसे देखें तो अमेरिका के मुख्य भूभाग तक ये पहुंच सकती है। यानी अब मामला सिर्फ मिसाइलों का नहीं रह गया है। अगर उत्तर कोरिया अपनी नौसेना को भी प्रभावी परमाणु क्षमता से लैस करने में अगर सफल हो जाता है तो उसकी सैन्य रणनीति एक नए स्तर पर पहुंच सकती है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किम जोंग उन सिर्फ ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं या फिर उत्तर कोरिया अपनी रणनीति को जमीन और आसमान के बाद अब समुद्र तक ले जाने की तैयारी में है। 

Continue reading on the app

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा: मीडिया रिपोर्ट्स, SIT जाँच के बाद दर्ज हुई थी FIR, अब तक 8 सेवादार गिरफ्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बनाएंगे सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड! टीम इंडिया के लिए आखिरी बार किस युवा ने खेला था

Vaibhav Sooryavanshi may debut : भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू आयरलैंड के दौरे पर होगा या फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज तक फैंस को इंतजार करना होगा. इसका जवाब सिर्फ कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट के पास है. ये खिलाड़ी जब भी मैदान पर उतरेगा तो रिकॉर्ड बनेगा. पृथ्वी शॉ के बाद वैभव भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. Fri, 26 Jun 2026 13:37:33 +0530

  Videos
See all

Champat Rai Resignation: '1.5 महीने में 65 बार चोरी', दान चोरी पर बड़ा खुलासा! | Ram Mandir Donation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T09:10:04+00:00

Vivo X300 Ultra Review: पोर्टेबल DSLR जैसा है ये फोन, बेहतरीन ओवरऑल परफॉर्मेंस | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T09:12:37+00:00

Amarnath Yatra 2026: हर खतरे से निपटने को तैयार! अमरनाथ यात्रा की मेगा सिक्योरिटी ड्रिल | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T09:09:37+00:00

New IB Director Mahesh Dixit: महेश दीक्षित बने नए इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-26T09:16:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers