इस कच्चे गोश्त की बिरयानी का स्वाद लेने दूर-दूर से आते हैं चटोरे, ₹70 में मिलता है शेफ नसीम के हाथों का स्वाद
आपने आज तक कई तरह की बिरयानी का स्वाद चखा होगा पर जमशेदपुर वालों को जो स्वाद आजकल खूब भा रहा है, वो है कच्ची गोश्त की बिरयानी. इंटरनेशनल शेफ नसीम पिछले 15 सालों से लोगों को अलग-अलग स्वाद चखा रहे हैं पर उनकी कच्चे गोश्त की बिरयानी का जवाब नहीं. इसमें गोश्त को मसालों में मैरिनेट करके कच्चा ही भगौने में सबसे नीचे बिछाया जाता है और उस पर ऊपर से चावल की लेयर डाली जाती है. चावल और गोश्त साथ पकते हैं, जिससे स्वाद बेहद खास आता है. कीमत की बात करें तो 70 रुपये में हाफ प्लेट और 120 रुपये में फुल प्लेट का स्वाद मिलेगा. इसे खाने के लिए आपको मेनरोड करनडीह जाना होगा. यह दुकान ब्लॉक ऑफिस परसुडीह थाने के पास है.
फीफा वर्ल्ड कप में चमकीं इन टीमों की किस्मत, पहली बार नॉकआउट राउंड में बनाई जगह
निकोलस पेपे के दो गोल की बदौलत आइवरी कोस्ट ने क्यूरासाओ को 2-0 से हराकर पहली बार फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। मैच के बाद आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे।




News18
















