PPF अकाउंट से हर महीने ₹61 हजार की कमाई:₹1.03 करोड़ का फंड भी हो जाएगा तैयार, जानें क्या है इसका 15+5+5 फॉर्मूला
सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिटायरमेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। PPF में निवेश की 15+5+5 रणनीति से आप 25 साल में 1.03 करोड़ का फंड बना सकते हैं। इस रकम पर मिलने वाले ब्याज से हर माह 61 हजार रुपए की पेंशन बना सकते हैं। PPF सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश योजनाओं में से एक है। PPF में मिलता है 7.1% गारंटेड ब्याज PPF में 7.1% के गारंटेड ब्याज के साथ निवेश पूरी तरह जोखिम फ्री है। यह ब्याज हर साल कंपाउंड होता है, यानी आपके पैसे पर ब्याज मिलता है और फिर उस ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता जाता है। यही कंपाउंडिंग की ताकत PPF को इतना खास बनाती है। इसमें मिलने वाला ब्याज और मेच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स-फ्री होती है। इस स्कीम में आप हर साल न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। सालाना 1.5 लाख निवेश से 15+5+5 फॉर्मूले से 1.03 करोड़ बनेंगे, ब्याज से 65 लाख बनेंगे… पीपीएफ का 15+5+5 फॉर्मूला एक तरह का निवेश प्लान है, जिसमें आप 25 साल तक अपने पैसे को बढ़ने देते हैं। PPF स्कीम का मूल पीरियड 15 साल होता है। लेकिन 15 साल पूरे होने पर आपके पास 3 विकल्प होते हैं। पहला: आप अपना पूरा पैसा निकाल सकते हैं। दूसरा: आप अपना सारा पैसा निकाल लें या फिर 5-5 साल के दो एक्सटेंशन ले लें। आप इन 10 सालों में बिना निवेश किए भी अपना पैसा छोड़ सकते हैं। तीसरा: आप 5-5 साल के लिए निवेश जारी रख सकते हैं। 15 साल बाद 5-5 साल का एक्सटेंशन लीजिए 61,000 रुपए की मंथली इनकम कैसे मिलेगी? 25 साल पूरे होने पर आप अपने PPF खाते में 1.03 करोड़ रुपए के फंड को जारी रख सकते हैं। इस राशि पर आपको हर साल 7.1% का ब्याज मिलता रहेगा। हर साल 7.1% सालाना ब्याज पर लगभग 7.31 लाख रुपए बनेंगे। यानी हर महीने करीब 60,941 रुपए (7.31 लाख ÷ 12) मिलेंगे। खास बात यह है कि आपका मूल फंड 1.03 करोड़ जस का तस बना रहेगा। आपकी नियमित कमाई शुरू हो जाएगी। साल में 1.5 लाख निवेश कर सकते हैं निवेश, ब्याज से लेकर मैच्योरिटी टैक्स फ्री कौन खोल सकता है PPF अकाउंट? कोई भी व्यक्ति किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपने नाम पर यह अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा भी से खाता खोला जा सकता है। ये खबर भी पढ़ें… सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही ब्याज दर स्थिर सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स जैसे- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), पोस्ट ऑफिस FD, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 10वीं तिमाही है, जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की थी। पूरी खबर पढ़ें…
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज रविवार को 3 राशियों को मिलने वाला है भारी-भरकम धनलाभ, मगर सावधान रहे ये लोग! पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज 16 अगस्त 2026 रविवार के दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास संयोग बनने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक, आज हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति से आज के दिन बुधादित्य योग बन रहा है. इसके अलावा, साध्य और सर्वाअमृत के साथ-साथ 6 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार करने वाले हैं. ऐसे में करियर, व्यापार, धनलाभ और पारिवारिक सुख और सेहत के लिहाज से आज का दिन राशियों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला होगा. आज शुभ कार्यों के लिए चौघड़िया मुहूर्त लग रहा है. चलिए अब जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 16 अगस्त 2026
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों का आज के दिन समय सर्वोत्तम चल रहा है. पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी. आज माता पिता का सुख मिलेगा. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा. आज दूर देश की यात्रा होगी. नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. आज आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- लाल चंदन का तिलक करें
लाल वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 9
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा और उन्हें
परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आज आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है. आज उन्हें प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आज समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रीन
लक मीटर- 7
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. आज बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- पांच अन्न दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
5.सिंह राशि
आज सिंह राशि के जातकों को नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ का योग बन रहा है. आज विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं और साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और परिजनों का साथ मिलेगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
आज इस राशि के लोगों के आय के साधनों में वृद्धि होगी. आज इन्हें विद्या से धन लाभ होगा और आपको मान-सम्मान मिलेगा. आज इनके परिवार में शुभ कार्य होंगे. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज इन्हें संतान सुख मिल सकता है. आज छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 9
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों की आज के दिन लाभ के अवसर मिलेंगे. आज इनके सुख में वृद्धि होगी. आज गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज माली हालत में सुधार होगा. आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आज आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है.
सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज इन लोगों के परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज भाई-बहन का सुख प्राप्त होगा. आज आय से अधिक व्यय का योग बना हुआ है. आज दूर देश की यात्रा होगी. गृह निर्माण का योग है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आज संतान से मन प्रसन्न रहेगा.
सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज कई साधनों से धन लाभ होगा. आज इन्हें चोट चपेट से बचे रहने की जरूरत है. आज आप लोगों को विवादों से नहीं बल्कि मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए. आज रुका हुआ धन मिलेगा. आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें
उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करें. विवादों से बचें, मध्यम मार्ग अपनाएं. भूमि भवन खरीद सकते हैं. संतान लाभ हो सकता है. यात्रा, तीर्थाटन से लाभ होगा. आज रुका हुआ धन मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय -- अनाज दान करें
शुभ अंक -4
शुभ रंग- नीला
लक मीटर-9
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहे हैं. आज नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. जमीन और मकान का सुख मिलेगा.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- असहाय की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से धन लाभ होगा. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज संतान सुख का योग बन रहा है. इन्हें आज नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा और विद्या-वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है.
सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
उपाय- मंदिर में फल दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है, इस व्रत कथा का पाठ जरूर करें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










