Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराया:299 रन का अपना सबसे बड़ा वनडे चेज किया; 4-0 से जीती सीरीज, रहमत शाह का नाबाद शतक

अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 299 रन का लक्ष्य 48.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम ने 5वें और आखिरी वनडे में आयरलैंड को 6 विकेट से हराया और सीरीज 4-0 से अपने नाम की। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए मुकाबले में रहमत शाह ने नाबाद 143 रन की पारी खेली। उन्होंने सिद्दीकुल्लाह अटल (98) के साथ तीसरे विकेट के लिए 201 रन जोड़े। यह अफगानिस्तान के वनडे इतिहास में तीसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। अफगानिस्तान ने 299 रन का लक्ष्य हासिल कर वनडे में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। इससे पहले टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज 295 रन था। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने 5 मैचों की सीरीज 4-0 से जीत ली। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। 22 रन पर 2 विकेट गंवाए: मैकार्थी ने दोनों ओपनर्स को आउट किया 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 6 ओवर के अंदर 22 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। आयरलैंड के तेज गेंदबाज लियम मैकार्थी ने रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान को आउट किया। इसके बाद रहमत शाह और सिद्दीकुल्लाह अटल ने पारी को संभाला। दोनों ने शुरुआती दबाव से निकलते हुए धीरे-धीरे रन गति बढ़ाई और आयरलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू किया। रहमत-अटल ने जोड़े 201 रन: तीसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी रहमत शाह और सिद्दीकुल्लाह अटल ने तीसरे विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी की। यह अफगानिस्तान की वनडे में तीसरे विकेट की नई रिकॉर्ड साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी के नाम था। दोनों ने 2021 में अबू धाबी में आयरलैंड के खिलाफ 184 रन जोड़े थे। अटल ने 98 रन बनाए और शतक से सिर्फ 2 रन दूर रह गए। उनके आउट होने के बाद भी रहमत शाह एक छोर पर टिके रहे। स्पिनर के खिलाफ बदला अंदाज: रहमत ने लगाए बड़े शॉट अफगानिस्तान का स्कोर 49/2 था, तब आयरलैंड ने लेग स्पिनर गेविन हॉए को गेंदबाजी पर लगाया। इसके बाद रहमत शाह और अटल ने स्पिन के खिलाफ तेजी से रन बनाए। हॉए ने 10 ओवर में 73 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। रहमत शाह ने 109 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी नाबाद 143 रन की पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। अटल के आउट होने के समय अफगानिस्तान को जीत के लिए 76 रन की जरूरत थी, लेकिन रहमत और अजमतुल्लाह ओमरजई ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। ओमरजई ने 24 रन की तेज पारी खेली। अफगानिस्तान ने 7 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। आयरलैंड ने बनाए 298 रन: कैंपर शतक से 4 रन दूर रहे इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। कर्टिस कैंपर ने 84 गेंदों में 96 रन की तेज पारी खेली। वह शतक से 4 रन दूर रह गए। हैरी टेक्टर ने 53 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 3 विकेट लिए। आयरलैंड की पारी के बाद अफगानिस्तान के सामने 299 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने रहमत शाह और अटल की साझेदारी की मदद से हासिल कर लिया।

Continue reading on the app

क्रेडिट कार्ड: आपका सबसे बड़ा दोस्त या कर्ज का जाल? जानिए सच

क्रेडिट कार्ड जरूरत के समय पैसों की मदद करता है और रिवॉर्ड जैसे फायदे भी देता है. लेकिन लापरवाही से इस्तेमाल करने पर यही कर्ज का बोझ बढ़ा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश ने खत्म किया इन 2 खिलाड़ियों का करियर? ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद लटकी तलवार

बांग्लादेश ने 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और पहले ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे दी. इस एक शिकस्त ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग को तेज कर दिया है. Mon, 17 Aug 2026 00:39:34 +0530

  Videos
See all

Weather Update: मूसलाधार बारिश का आया अलर्ट? | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T23:00:11+00:00

Jharkhand Protest | Ranchi में बेहद गुस्से में प्रदर्शनकारी छात्र.. Rahul-Soren का पुतला जलाया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T22:54:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers