रिश्तों पर सामंथा का बयान वायरल, फैंस ने जोड़ा शोभिता से कनेक्शन
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म मा इन्ति बंगारम की सक्सेस को एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है और हैदराबाद में इसे लेकर एक इवेंट भी आयोजित किया गया। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जो चर्चा में आ गया है।
बता दें कि इवेंट के दौरान एक्ट्रेस में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने बातचीत के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि उन्होंने अपने एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलीपाला पर तंज कसा है।
सामंथा ने क्या कहा
अपनी बातचीत के दौरान सामंथा ने सीधे तौर पर शोभिता का नाम नहीं लिया। लेकिन वह रिश्तों के बारे में बात करते हुए यह बताती नजर आईं कि महिलाओं को यह क्यों नहीं मानना चाहिए कि उनका पार्टनर उन्हें कंप्लीट करता है। एक्ट्रेस ने कहा करियर और रिश्ते आपके हाथ में हैं। लेकिन कभी-कभी रिश्ते मुश्किल हो जाते हैं और वह हमेशा आपके कंट्रोल में नहीं होते। रिश्ते निभाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है इसलिए मैंने यह समझा है कि एक महिला के तौर पर आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए और एक इंसान के तौर पर खुद को पूरा महसूस करना चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा एक समय पर आपको सही इंसान मिल ही जाएगा लेकिन अगर आप खुद को पूरा करने के लिए किसी और को ढूंढते हैं या किसी ऐसे इंसान का इंतजार करते हैं जो आपको पूरा करे तो बात नहीं बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूसरी तरफ उम्मीदें बढ़ जाएगी और यह सही नहीं है।
Damnn
If i remember, sobitha said ‘he completes me’ or something like that in her wedding video
Is it just me or was she referring to that lol https://t.co/ujAaYJLjmG— Ambivert Ammayi (@AmbivertAmmayi) June 24, 2026
शोभिता पर था निशाना?
सामंथा का यह बयान सामने आने के बाद फैंस को ऐसा लग रहा है कि वह शोभिता पर तंज कस रही थी। बता दें कि 2024 में अपनी शादी के वीडियो में शोभिता ने यह कहा था कि मेरा मानना है कि इंसान अधूरा होता है और कोई आकर उस कमी को पूरा करता है। क्योंकि मुझे लगता है कि हम अपने आप में पूरे हैं फिर भी उनकी गैर मौजूदगी में मैं पूरी नहीं हो पाऊंगी।
Is Samantha Statement in the below video is Counter to Sobhita’s Words During wedding with Chaitanya?? https://t.co/LmBsTvmRxo pic.twitter.com/Y5hHwL9Ifs
— cinee worldd (@Cinee_Worldd) June 25, 2026
सामंथा और नागा का रिश्ता
बता दें शोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य से शादी की है जो पहले सामंथा के पति थे। 2017 में इन दोनों ने शादी की थी और अक्टूबर 2021 में अलग हो गए थे। इसके बाद दिसंबर 2025 में सामंथा ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू से कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र स्थित लिंग भैरवी मंदिर में भूत शुद्धि विवाह किया था। इन दिनों एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और कपल अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहा है।
अक्षरा सिंह का बॉलीवुड डेब्यू: अक्षय कुमार संग पहली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’, बोलीं- लगा जैसे जिंदगी लिखी जा रही हो
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत कर चुकी हैं। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में उनका स्पेशल अपीयरेंस और अक्षय कुमार के साथ डांस नंबर ‘घिस घिस घिस’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने इस पूरे अनुभव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार पता चला कि वह अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के साथ काम करने जा रही हैं, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। उस पल की खुशी और एक्साइटमेंट इतनी ज्यादा थी कि वह खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस वक्त उन्हें वॉशरूम तक जाना पड़ा क्योंकि भावनाएं कंट्रोल में नहीं थीं।
अक्षय कुमार संग शूटिंग का अनुभव
अक्षरा सिंह ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही उनकी फिल्में देखती आई हैं और एक फैन के तौर पर उन्हें बड़े पर्दे पर फॉलो करती रही हैं। ऐसे में उनके साथ स्क्रीन शेयर करना उनके करियर का सबसे खास पल बन गया।
सेट पर अक्षय कुमार का व्यवहार भी उन्हें काफी प्रभावित कर गया। अक्षरा के मुताबिक, इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद अक्षय बेहद सरल और विनम्र इंसान हैं। वह हर किसी से सम्मान के साथ बात करते हैं और पूरे सेट का माहौल हल्का और आरामदायक बनाए रखते हैं। इसी वजह से शूटिंग का अनुभव उनके लिए और भी यादगार बन गया।
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में उनका डांस नंबर ‘घिस घिस घिस’ खास आकर्षण का केंद्र है। इस गाने में अक्षरा और अक्षय की एनर्जी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यह गाना रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस लगातार वीडियो शेयर कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह का भोजपुरी से बॉलीवुड तक का सफर
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में कड़ी मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। वह लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई हिट प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। अब बॉलीवुड में एंट्री उनके करियर का नया और बड़ा कदम माना जा रहा है।
इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावनात्मक सफर है। जिस इंडस्ट्री में उन्होंने अपना नाम बनाया, वहां से निकलकर बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं था, लेकिन मेहनत और लगन ने उन्हें यह मौका दिलाया।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर अक्षरा सिंह इसी तरह बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनती रहीं, तो वह आने वाले समय में बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं। फिलहाल फैंस उनकी इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ में उनका यह डेब्यू उनके करियर का एक नया चैप्टर खोलता है, जिसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Mp Breaking News