Ram Mandir Row: राम मंदिर का चढ़ावा चोरी करने वाले सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, SIT रिपोर्ट के बाद दर्ज हुई थी FIR
Ram Mandir Row: राम मंदिर के दानपात्रों की धनराशि में गबन किए जाने के मामले में अंतत: 20 दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एफआरआर दर्ज करा दी गई. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर गुरुवार शाम रामजन्मभूमि थाने में आठ नामजद व अन्य अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
जिन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है, उसमें मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव टिन्नू के अलावा ट्रस्ट कर्मी अनुकल्प मिश्र, इसका बहनोई लवकुश मिश्र, टिन्नू का भतीजा मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल व रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव शामिल हैं.
संज्ञेय अपराध की धाराओं में दर्ज प्राथमिकी में ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारी चंपतराय, डा अनिल मिश्र, गोपाल राव आदि के नाम नहीं हैं. सूत्रों का कहना है कि सभी आठों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनसे उच्चाधिकारियों ने पूछताछ भी की है.
MP Monsoon News: प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP Monsoon News: मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने 40 से ज्यादा जिलों में बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं आगर मालवा और सीहोर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।




News Nation
IBC24



















