वैभव सूर्यवंशी आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं:श्रेयस की कप्तानी में पहली बार उतरेगा भारत, आयरलैंड से पहला टी-20 आज
भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। इससे श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम के नए दौर की शुरुआत होगी। टीम 2028 ओलिंपिक गेम्स और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेगी। यह सीरीज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के चयन के कारण भी खास है। वे 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर हैं। वैभव आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। प्रीव्यू रिपोर्ट पढ़िए… मैच में खास वैभव का डेब्यू आसान नहीं, टॉप ऑर्डर में जगह नहीं वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होगा। इसके लिए किसी अनुभवी खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा या बल्लेबाजी क्रम बदलना पड़ेगा। भारत के मौजूदा टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शामिल हैं। तीनों ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। संजू ने ओपनर के तौर पर 28 पारियों में 926 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक ने 43 पारियों में 1414 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 192.38 है। वैभव के लिए क्या हो सकता है विकल्प? अगर वैभव को मौका देना है, तो सैमसन या अभिषेक को नीचे भेजना होगा। चौथे और 5वें नंबर पर श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा खेल सकते हैं। ऐसे में वैभव के लिए छठा स्थान ही बचता है। आमतौर पर छठा नंबर ऑलराउंडर के लिए रखा जाता है। भारत के पास शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यांश शेडगे के रूप में विकल्प हैं। इसलिए टीम संयोजन में बदलाव आसान नहीं होगा। गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों के पास मौका जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के पास खुद को साबित करने का मौका है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट लिए थे। चोट से वापसी कर रहे हर्षित राणा भी दावेदार हैं। दोनों टीमों के बीच नौवां टी-20 इंटरनेशनल भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 में खेला गया था। ईशान ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती इस साल भारत के टॉप परफॉर्मर रहे हैं। ईशान ने 13 मैचों में 532 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा है, जबकि उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 12 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। लॉरकन आयरलैंड के टॉप स्कोरर आयरलैंड के लिए इस साल लॉरकन टकर बल्लेबाजी में अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 250 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। वहीं, गेंदबाजी में मैथ्यू हम्फ्रीज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। मैच के दिन 84% बारिश के आसार पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए। ----------------------------- भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-आयरलैंड मुकाबले अब शाम 6 बजे से, विमेंस वर्ल्ड कप से क्लैश बनी वजह वैभव सूर्यवंशी को भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। इस बीच 26 और 28 जून को होने वाले दोनों मैचों की टाइमिंग बदल दी गई है। दोनों मुकाबले शाम 7 बजे की बजाय एक घंटा पहले 6 बजे से शुरु होंगे। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। इस फैसले की वजह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से मैचों का टकराव है। पढ़ें पूरी खबर
भारत का विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में दूसरा बड़ा रनचेज:चरणी एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय; जेमिमा रनआउट होने से बचीं
भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 137 रन का टारगेट हासिल कर बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। यह भारतीय टीम का विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। वहीं, श्री चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। शेफाली को 53 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड हासिल करने वाली प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गई हैं। इस क्लब में स्मृति मंधाना और मिताली राज जैसे नाम हैं। IND Vs BAN मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. श्री चरणी ने पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा श्री चरणी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। वे इस वर्ल्ड कप में 12 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने पूर्व स्पिनर पूनम यादव का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पूनम ने 2020 में 10 विकेट लिए थे। इसके साथ ही चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की संयुक्त रुप से चौथी महिला गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड की अमीलिया कर पहले स्थान पर है। उन्होंने 2024 में 15 विकेट लिए थे। 2. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया भारत ने 137 रन का टारगेट चेज किया। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। टीम ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन का टारगेट हासिल किया था। जोकि टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा रनचेज था। 3. शेफाली ने टूर्नामेंट में तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच जीता शेफाली वर्मा ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। वे स्मृति मंधाना और मिताली राज के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर 4 अवॉर्ड्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. शेफाली ने 29 गेंद पर फिफ्टी लगाई शेफाली ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर में सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पहले स्थान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 27 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। 5. भारत ने पावरप्ले में 63 रन बनाए भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने इस मैच में पहले 6 ओवर के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। 6. बांग्लादेश ने पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बांग्लादेश ने मैनचेस्टर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। 7. बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में रिटायर्ड आउट होने वाली बांग्लादेश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में रिटायर्ड हर्ट आउट होने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज हैं। इस सीजन इंग्लैंड की नैट सीवर-ब्रंट भी साउथम्प्टन में आयरलैंड के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुई थीं। यहां से मैच के टॉप-3 मोमेंट्स… 1. भारतीय फील्डर्स ने 4 बॉल में 3 कैच ड्रॉप किए बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग कमजोर नजर आई। चौथे और पांचवें ओवर में टीम ने 4 गेंद के अंदर 3 कैच ड्रॉप किए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर राधा यादव ने डीप मिडविकेट पर जुआरिया फिरदौस का आसान कैच छोड़ा। इसके बाद श्री चरणी के अगले ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार कैच छूटे। इन दोनों मौकों पर फील्डर नंदनी शर्मा थीं। 2. ऋचा को फील्ड अंपायर ने दो बार LBW आउट दिया ऋचा घोष के खिलाफ दो बार LBW की जोरदार अपील हुई। दोनों बार अंपायर ने उंगली उठाई। भारतीय पारी के 11वें ओवर में नाहिदा अख्तर की गेंद पर उन्हें अंपायर ने LBW करार दिया। ऋचा ने DRS लिया। रिप्ले में दिखा की इंपैक्ट बाहर था, जिससे वह बच गईं। फिर 13वें ओवर में राबिया खान की गेंद फिर उनके पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें फिर आउट दिया। ऋचा ने इस बार भी रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल पर गेंद स्टंप पर लग रही थी। आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। 3. जेमिमा रनआउट होने से बची भारतीय पारी के 14वें ओवर में जेमिमा रोड्रिगेज रनआउट होने से बच गईं। ओवर की तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत ने शॉट खेला। वे रन के लिए आगे बढ़ीं और अचानक रुक गईं। इस बीच नॉन-स्ट्राइक पर खड़ी जेमिमा हाफ पिच तक आ गईं। यहां गेंदबाज नाहिदा अख्तर के पास उन्हें रनआउट करने का मौका था, लेकिन वे थ्रो को कलेक्ट नहीं कर पाईं। इस दौरान जेमिमा फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर क्रीज में सुरक्षित पहुंच गईं। -------------------------------------------------------- विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली का अर्धशतक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर






















