हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत:रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे, कई गंभीर; मुहर्रम जुलूस में 200 लोग थे शामिल
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पिपलोदा क्षेत्र के हतनारा गांव में गुरुवार रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में शामिल ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव में मुहर्रम के अवसर पर ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें करीब 200 लोग शामिल थे। इसी दौरान लगभग 20 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से ताजिया टकरा गया। इस दौरान ताजिया के संपर्क में आते ही करंट फैल गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। मृतकों में रशीद खान और सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन के नाम सामने आए हैं। तीसरे मृतक की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर फंसा पेच...पहले मैच में मिलेगा मौका या करना होगा इंतजार, बैटिंग कोच का चौंकाने वाला बयान
Sitanshu Kotak-Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर फैंस उत्साहित हैं. आईपीएल 2026 में 776 रन बनाने वाले इस युवा खिलाड़ी पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट दिया है. कोटक ने वैभव को असाधारण प्रतिभा बताते हुए कहा कि उन्हें मौके जरूर मिलेंगे, लेकिन टीम में लगातार परफॉर्म कर रहे सीनियर खिलाड़ियों को ड्रॉप करके उनके साथ नाइंसाफी नहीं की जा सकती. वैभव के प्लेइंग इलेवन में चयन पर सस्पेंस बरकरार है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18


















