Responsive Scrollable Menu

केरल-वाइस चांसलर बोले-वंदे मातरम् विरोधी अपनी मां को नही जानते:माता-पिता बच्चों को आदर्श नागरिक बनाएं; छात्र संगठनों ने RSS एजेंडा बढ़ाने का आरोप लगाया

केरल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मोहनन कन्नुम्मल ने शनिवार को कहा कि जो लोग वंदे मातरम् का विरोध करते हैं, वे नहीं जानते कि उनकी मां कौन हैं। देश को मदर इंडिया कहा जाता है और इसी सोच से वंदे मातरम् का संबंध है। कन्नुम्मल ने यह बयान तिरुवनंतपुरम के मणिविला में आरएसएस के युवा सम्मेलन में दिया। छात्र संगठनों सएफआई और केएसयू ने कन्नुम्मल पर यूनिवर्सिटी मेंआरएसएस का एजेंडा आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है। वाइस चांसलरों पर आरएसएस का एजेंडा आगे बढ़ाने का आरोप कन्नुम्मल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब केरल में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरों की आरएसएस से नजदीकी को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। केरल के राज्यपाल ने कन्नुम्मल की वाइस चांसलर पद पर नियुक्ति पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने सवाल उठाए हैं। दोनों गठबंधनों ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भगवा रंग देने की कोशिश का आरोप लगाया है। 29 जुलाई को नया कानून बना, वंदे मातरम् के अपमान पर 3 साल सजा वंदे मातरम् को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदे मातरम् को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है। जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। केंद्र का आदेश- पहले वंदे मातरम् , फिर जन गण मन होगा गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन और बजाने को लेकर नए निर्देश जारी किए थे। इसमें दोनों के सही बोल, उच्चारण और तय प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया था। निर्देशों के मुताबिक, अगर किसी कार्यक्रम में वंदे मातरम् और जन गण मन दोनों गाए या बजाए जाते हैं, तो पहले वंदे मातरम् और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। अगर किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का अपना राज्य गीत भी है, तो पहले राज्य गीत फिर वंदे मातरम् और अंत में जन गण मन रहेगा। 28 जनवरी को पहली बार आदेश आया इससे पहले 28 जनवरी को भी सरकार ने सभी राज्यों को यही आदेश दिया था। इसमें मुताबिक सभी स्कूलों में दिन की शुरुआत में राष्ट्रगीत बजाया जाएगा। वंदे मातरम् के समय हर व्यक्ति को खड़ा होना होगा। राष्ट्रगीत के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे। इनकी कुल अवधि 3.10 मिनिट है। पहले दो अंतरे गाए जाते थे। सिनेमा हॉल को नए नियमों से दूर रखा गया है। यानी सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले वंदे मातरम् बजाना और खड़ा रहना अनिवार्य नहीं होगा। अगर किसी न्यूजरील या डॉक्यूमेंट्री फिल्म के हिस्से के रूप में राष्ट्रगीत बजाया जाता है, तो दर्शकों को उस दौरान खड़ा होना जरूरी नहीं होगा। ये खबर भी पढ़ें… भाजपा का आरोप-सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश की:राष्ट्रगीत के दौरान बात करते दिखीं; कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Abhinay Sir News : अभिनय सर को शिवम ने क्या सलाह दी ? #abhinaymaths #studentprotest #genz #shorts

Abhinay Sir News : अभिनय सर को शिवम ने क्या सलाह दी ? #abhinaymaths #studentprotest #genz #shorts #aajkitajakhabar You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप का मास्टर प्लान तैयार, 2 अक्टूबर से आगाज! 21 नवंबर को फाइनल... गांधी जयंती, अफ्रीका कनेक्शन और बदला फॉर्मेट

2027 ODI World Cup begin on October 2: 2027 का आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू हो सकता है. महात्मा गांधी की 158वीं जयंती के दिन इस महाकुंभ का आगाज भारत और सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को खास श्रद्धांजलि देगा. 14 टीमों और 12 मैदानों वाले इस टूर्नामेंट में 'सुपर सीरीज' और 'सुपर सेवन' का नया रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. Sat, 15 Aug 2026 23:14:11 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Row: Shivam Tyagi ने वंदे मातरम् सुनाकर राजद प्रवक्ता को कर दिया मौन ! । Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T23:00:01+00:00

Kajal Raghwani News: 36 की उम्र में दुल्हन बनेंगी काजल राघवानी, खुद बताया शादी का प्लान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T23:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers