6 महीने तक नहीं होता खराब राजस्थान का देसी लसोड़े का अचार, हर थाली की पहली पसंद
Rajasthan ka Famous Achaar : राजस्थान की पारंपरिक रसोई में लसोड़े का अचार आज भी स्वाद और परंपरा की खास पहचान बना हुआ है. गर्मियों में तैयार किया जाने वाला यह देसी अचार अपने खट्टे-तीखे स्वाद के लिए बेहद पसंद किया जाता है. ग्रामीण इलाकों में महिलाएं पीढ़ियों से चली आ रही विधि से इसे बनाती हैं, वहीं अब शहरों में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. सरसों के तेल और देसी मसालों से तैयार होने वाला यह अचार न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है. दाल-रोटी, बाजरे की रोटी या साधारण भोजन के साथ इसका स्वाद लोगों को खूब भाता है. इस वीडियो में जानिए लसोड़े का अचार बनाने की आसान पारंपरिक विधि, इसे 6 महीने तक सुरक्षित रखने का तरीका और आखिर क्यों यह अचार आज भी हर राजस्थानी रसोई की शान माना जाता है. साथ ही जानेंगे इसके स्वास्थ्य लाभ और उन खास मसालों के बारे में, जो इस देसी अचार को स्वाद और खुशबू से भर देते हैं.
14 दिन की कैंसर की दवा और कीमत 2 लाख से ज्यादा! आखिर क्या है Tanstrive?
एली लिली ने भारत में कैंसर रोधी दवा Tanstrive लॉन्च की है। RET जीन म्यूटेशन वाले मरीजों के लिए यह नई टार्गेटेड थेरेपी मानी जा रही है। जानिए इसकी कीमत, काम करने का तरीका और इससे जुड़ी अहम जानकारी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Asianetnews




















