25 June 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
25 June 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 जून 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
25 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, जिसे निर्जला एकादशी के रूप में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन उपवास और जल-त्याग व्रत का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार इस दिन स्वाति नक्षत्र और शिव योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे, जिसका स्वामी शुक्र ग्रह होता है।
पंचांग
आज के दिन स्वाति नक्षत्र दोपहर 4:24 बजे तक प्रभावी रहेगा। योग की बात करें तो शिव योग सुबह 10:47 बजे तक रहेगा। यह दिन गुरुवार को पड़ रहा है। सूर्योदय सुबह 5:27 बजे और सूर्यास्त शाम 7:13 बजे होगा। चंद्रमा का उदय दोपहर 3:28 बजे तथा अस्त अगले दिन 1:36 बजे बताया गया है।
शुभ मुहूर्त
इस दिन का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 से 12:47 तक रहेगा, जिसे कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
अशुभ समय
- यमगण्ड: सुबह 5:27 से 7:10 तक
- गुलिक काल: सुबह 8:53 से 10:37 तक
- राहुकाल: दोपहर 2:03 से 3:46 तक
निर्जला एकादशी होने के कारण यह दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। शुभ योग और नक्षत्रों का संयोग इसे और भी फलदायी बनाता है, जबकि राहुकाल और अन्य अशुभ समय में महत्वपूर्ण कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।
पासपोर्ट बनाना हुआ महंगा: एक जुलाई से नए रेट लागू, तत्काल सेवा के लिए देने होंगे 6,000 रुपये
Passport Fee Hike 2026: विदेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों को झटका लग सकता है. केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने और इसके रिन्यू की फीस बढ़ा दी है. 1 जुलाई 2026 से नए शुल्क लागू हो जाएंगे. अब सामान्य पासपोर्ट से लेकर तत्काल पासपोर्ट तक के लिए पहले से काफी ज्यादा रकम चुकानी होगी.
The post पासपोर्ट बनाना हुआ महंगा: एक जुलाई से नए रेट लागू, तत्काल सेवा के लिए देने होंगे 6,000 रुपये appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















