Karisma Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 25 जून को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनकी बहन और अभिनेत्री करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। करीना ने करिश्मा के लिए प्यार और सम्मान से भरा संदेश लिखते हुए उनके साथ अपने गहरे रिश्ते को एक बार फिर सामने रखा।
अनदेखी तस्वीरों और वीडियो के साथ किया खास पोस्ट करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट शेयर किया, जिसमें करिश्मा कपूर की कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शामिल थे। इनमें बचपन से लेकर फैमिली फंक्शन और खास पलों की झलक दिखाई दी। इन तस्वीरों में दोनों बहनें कपूर परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेशन, अवॉर्ड फंक्शन और घर पर मनाए गए छोटे-छोटे जश्नों में नजर आ रही हैं। साथ ही करिश्मा की उनके बच्चों समायरा कपूर और कियान राज कपूर के साथ भी खास तस्वीरें शामिल थीं।
करीना ने बताया करिश्मा को अपनी ‘गाइडिंग फोर्स’ अपने पोस्ट में करीना कपूर ने करिश्मा को सिर्फ बहन ही नहीं, बल्कि अपनी जीवन की एक मार्गदर्शक शक्ति बताया। उन्होंने लिखा कि करिश्मा उनके लिए मां, दोस्त, फिलॉसफर और गाइड जैसी हैं।
करीना ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे उस बहन के लिए जो मेरे लिए सबकुछ है… मेरे परिवार और बच्चों के लिए भी वह बेहद खास हैं। आप हर खुशी और उससे भी ज्यादा की हकदार हैं।”
करीना ने खुद को बताया ‘करिश्मा की पहली बेटी’ हाल ही में एक इंटरव्यू में भी करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा के बारे में बात करते हुए उनके प्रति अपना प्यार जताया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह करिश्मा की पहली बेटी जैसी हैं।
करीना ने कहा कि करिश्मा सिर्फ एक बेहतरीन इंसान ही नहीं, बल्कि एक शानदार मां और मेहनती अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 90 के दशक में करिश्मा जैसी स्टारडम बहुत कम कलाकारों को मिली थी, और आज भी कई अभिनेत्रियां उन्हें अपना आदर्श मानती हैं।
ओटीटी पर करिश्मा कपूर की वापसी वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा कपूर हाल ही में वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने एक परेशान और शराब की लत से जूझती पुलिस अधिकारी रिता ब्राउन का किरदार निभाया था।
Shreyas Iyer unwanted records in captaincy: बेलफास्ट में श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज बेहद निराशाजनक रहा. बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में अय्यर को आयरलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. इस उलटफेर के साथ ही जहां अय्यर, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे कप्तानों के 'अनलकी क्लब' में शामिल हो गए, वहीं टीम इंडिया का जनवरी 2024 से चला आ रहा लगातार 12 टी20 सीरीज जीतने का अजेय सिलसिला भी टूट गया. आयरलैंड ने 12वें प्रयास में भारत को पहली बार मात देकर इतिहास रच दिया. Fri, 26 Jun 2026 23:15:07 +0530