Agriculture News: अगर लगाना चाहते हैं फलदार बाग, तो चीकू की इस किस्म को चुनें, हर सीजन में मिलेगा तगड़ा मुनाफा
Chikoo Ki Kheti: फलों की खेती करने वाले किसानों के लिए चीकू की उन्नत किस्में बेहतर आय का माध्यम बन सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार चीकू की उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों का चयन करने से उत्पादन बढ़ता है और बाजार में अच्छे दाम भी मिलते हैं. ऐसी किस्मों के फल आकार में बड़े, स्वाद में बेहतर और लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाले होते हैं, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलता है. उचित सिंचाई, पोषण प्रबंधन और समय पर देखभाल के साथ चीकू के बाग वर्षों तक नियमित आय देते हैं. बढ़ती मांग के कारण चीकू की खेती अब किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय बनती जा रही है. अच्छी गुणवत्ता वाले फलों को स्थानीय बाजारों के साथ-साथ बड़े शहरों में भी आसानी से खरीदार मिल जाते हैं.
मेरठ का लाला लाजपत राय स्ट्रीट मटका मार्केट, जहां मिलते हैं सस्ते और आकर्षक मिट्टी के मटके, गर्मी में पानी ठंढा रखने का अच्छा विकल्प
मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज स्थित स्ट्रीट मटका मार्केट में प्रजापति समाज की दुकानों पर सस्ते मिट्टी के मटके, तवे, कढ़ाई, कप, बोतल और सजावटी सामान मिल रहे हैं.अगर आप भी अपने घर के लिए मिट्टी के बर्तन खरीदना चाहते हैं. जिससे कि गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पिए और बीमार भी ना हो. उसके लिए ऐसी मार्केट की तलाश कर रहे हैं. जहां आपके लिए आसानी से यह सभी चीज उपलब्ध हो जाए. तो ऐसे सभी लोगों के लिए लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज स्थित स्ट्रीट मटका मार्केट का भी अच्छी साबित हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















