सफेद बाल, डैंड्रफ और सिर में खुजली से परेशान? अपनाएं 88 साल की दादी का देसी ब्यूटी सीक्रेट
Grey Hair Home Remedy: क्या आप भी सफेद बाल या सिर में डैंड्रफ से परेशान हैं? तो आज आपको 88 साल की दादी का एक असरदार नुस्खा बताएंगे. बघेलखंड की 88 साल की सरला तिवारी का कहना है कि घर के आंगन में उगने वाली ताजी हरी मेहंदी बालों के लिए वरदान से कम नहीं है. बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त मेंहदी बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. हमारे यहां की महिलाएं बाजार वाली मेहंदी पर भरोसा नहीं करतीं. वे घर के आंगन से ताजे पत्ते तोड़तीं और उसी से अपनी हथेलियों और बालों को सजाती थीं. मेहंदी की ताजी पत्तियों से तैयार पोस्ट बालों को घना बनाता है. इसके साथ ही सिर की खुजली भी दूर होती है. अगर आप बिना केमिकल के बालों की देखभाल करना चाहते हैं, तो यह देसी नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वीडियो में आप घर पर शुद्ध मेहंदी का पेस्ट बनाने का आसान तरीका देख सकते हैं.
22 साल की उम्र में हुआ फैटी लिवर क्या पूरी जिंदगी रहता है? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया Fatty Liver रिवर्स होगा या नहीं
Fatty Liver: फैटी लिवर की दिक्कत अगर कम उम्र में होती है तो यह दिक्कत पूरी तरह ठीक हो सकती है या नहीं? इस सवाल का जवाब दे रही हैं डॉक्टर. आप भी जानिए डॉक्टर का क्या कहना है.
The post 22 साल की उम्र में हुआ फैटी लिवर क्या पूरी जिंदगी रहता है? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया Fatty Liver रिवर्स होगा या नहीं appeared first on News24 Hindi.



news24













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


