Animal Husbandry: बरसात में पशुओं को घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
Animal Husbandry: मानसून में बारिश जहां किसानों के लिए राहत लाती है, वहीं पशुपालकों के लिए कई चुनौतियां भी बढ़ा देती है. इस मौसम में मवेशियों में गलघोंटू (एचएस) और लंगड़ी बुखार (ब्लैक क्वार्टर) जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ये बैक्टीरिया से फैलने वाले रोग हैं, जिनसे समय पर इलाज न मिलने पर 24 से 48 घंटे में पशु की मौत हो सकती है. सीधी के जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सलिल कुमार पाठक के अनुसार, ये बीमारियां मिट्टी और दूषित पानी के संपर्क से फैलती हैं. बारिश शुरू होने से पहले पशुओं को कंबाइंड वैक्सीन लगवाना सबसे प्रभावी बचाव है. गलघोंटू में तेज बुखार, गले में सूजन और सांस लेने में परेशानी होती है, जबकि लंगड़ी बुखार में पैरों में सूजन और लंगड़ापन दिखाई देता है. बरसात में पशुओं के बाड़े को साफ, सूखा और हवादार रखें. साफ पानी, संतुलित आहार, मिनरल मिक्सचर और नियमित टीकाकरण से पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है.
सिर्फ स्वाद ही नहीं, चेहरे का ग्लो भी बढ़ाता है आम..जानिए इसके अनगिनत फायदे जो शायद ही हो आपको मालूम
Mango Benefits: आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन यह सिर्फ स्वाद के लिए ही खास नहीं है. इसमें विटामिन-C, विटामिन-E, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की सेहत के लिए उपयोगी माने जाते हैं. आम के गूदे से फेस पैक और स्क्रब भी बनाया जा सकता है, जबकि इसकी गुठली से मिलने वाला मैंगो बटर कॉस्मेटिक उत्पादों में इस्तेमाल होता है. हालांकि, आम का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए और एलर्जी होने पर सावधानी जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










