IND vs IRE: क्या भारत बनाम आयरलैंड के पहले T20 मैच में बारिश बनेगी विलेन ? जानें वेदर और पिच रिपोर्ट
IND vs IRE Weather Reports: भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होगी. इस दौरे पर टीम इंडिया 2 टी20I मैचों की सीरीज खेलेगी. भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट स्थित स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय माना जा रहा है. हालांकि अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में अय्यर के साथ वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी नजरे रहने वाली है. ऐसे में फैंस के मन में होगा कि भारत बनाम आयरलैंड पहले टी20 मैच में कही बारिश विलेन न बन जाए और मैच का मजा किरकिरा कर दे, तो आइए जानते हैं कि वेदर कैसा रहने वाला है और पिच रिपोर्ट क्या है.
बेलफास्ट का मौसम बिगाड़ सकता है भारत बनाम आयरलैंड मैच का खेल
भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में खेले जाने वाले पहले टी20I मैच में बारिश विलेन बन सकती है. एक्यूवेदर (AccuWeather) के मुताबिक, शुक्रवार को बेलफास्ट में बारिश की संभावना 84% से अधिक जताई गई है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना लगभग 71% है. बेलफास्ट में गरज के साथ बारिश होने की संभावना 24% है. इसका सीधा मतलब यह है कि बारिश मैच का खेल बिगाड़ सकती है.
भारत और आयरलैंड के बीच टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे होगा. मौसम की रिपोर्ट के अनुसार उस समय के आसपास बारिश की संभावना लगभग 60% है. इसका सीधा मतलब है कि बारिश की वजह से मैच में देरी हो सकती है या फिर ओवरों में कटौती भी हो सकती है. हालांकि, खराब मौसम के पूर्वानुमान के बावजूद तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि आर्द्रता का स्तर 89% के करीब रह सकता है.
भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मैच पिच रिपोर्ट
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी-20 मैच स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड, बेलफास्ट में खेला जाएगा. यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर नई गेंद के साथ गेंदबाजों को तेज गति के साथ उछाल भी प्राप्त होती है, जो बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ाती है. वहीं जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाती है. ऐसे में बल्लेबाज आसानी से यहाँ पर रन बनाते हैं.
बेलफास्ट स्टेडियम के आंकड़े
स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड, बेलफास्ट में अब तक कुल 33 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 19 मैचों में जीत मिली है; यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 127 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 112 रन है.
भारत-आयरलैंड के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया का एकतरफा दबदबा रहा है. आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ एक भी टी20 मैच में जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हुई है. दोनों टीमों के बीच कुल 8 टी20 मैच खेले गए हैं. सभी 8 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. ऐसे में भारतीय टीम अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपनी इस बादशाहत को कायम रखना चाहेगी. वहीं आयरलैंड की टीम नए कप्तान की कप्तानी में जीत का खाता खोलना चाहेगी.
The dawn of a new era is here! ????✨#ShreyasIyer's reign begins as #TeamIndia take on England in a five-match T20I series. ????????????#ENGvIND ???? 1st T20I | WED, 1st JULY, ???? ???????? on JioHotstar pic.twitter.com/x5llZGZ08t
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 24, 2026
केरल: टैक्स प्रस्ताव का कांग्रेस नेता सुधीरन ने किया विरोध, अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल
केरल: टैक्स प्रस्ताव का कांग्रेस नेता सुधीरन ने किया विरोध, अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama













.jpg)

