Health Tips: कहीं सुबह की पहली चाय तो नहीं बिगाड़ रही आपकी सेहत? डॉक्टर से जानें ये आदत सही है या गलत
Empty Stomach Tea Side Effects: भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह चाय के बिना शुरू नहीं होती, लेकिन अगर आप रोज खाली पेट चाय पीते हैं तो यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. लोकल 18 से बातचीत में डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन खाली पेट एसिड बनने की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी, सीने में जलन, खट्टी डकार और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में ज्यादा कैफीन की वजह से घबराहट, बेचैनी, दिल की धड़कन तेज होना और हाथ कांपने जैसी दिक्कतें भी महसूस हो सकती हैं, खासकर उन लोगों में जो पहले से एंग्जायटी या तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं. हालांकि इसका असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता, क्योंकि हर किसी की पाचन क्षमता और शरीर की जरूरतें अलग होती हैं. अगर खाली पेट चाय पीने के बाद बार-बार ऐसी परेशानियां होती हैं तो इस आदत में बदलाव करना बेहतर है. डॉक्टर की सलाह है कि सुबह उठकर सबसे पहले एक या दो गिलास सादा या गुनगुना पानी पिएं, फिर भीगे बादाम, केला, फल, दलिया, पोहा या कोई हल्का नाश्ता करने के बाद चाय पिएं. साथ ही दिनभर जरूरत से ज्यादा चाय पीने से भी बचें, क्योंकि अधिक कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करने के साथ नींद की गुणवत्ता पर भी असर डाल सकती है.
रश्मिका मंदाना को हुई हिप्स इंज्युरी, आपके कूल्हे में उठे तेज दर्द तो उसे कैसे ठीक करें
What Is A Torn Tendon: रश्मिका मंदाना को अचानक हिप्स में इंज्युरी हो गई. वह फिल्म मायसा की शूटिंग कर रही थीं. इसके एक गाने में बेहद मुश्किल और आक्रामक मूव था, उसी मूव के दौरान हिप्स के टेंडन अपनी जगह से छिटक गई. यह बहुत दर्द देने वाला होता है. आम इंसान को भी ऐसी इंज्युरी होती रहती है. फिर अगर यह स्थिति हो जाए तो इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
