चाचू की शादी में सबसे ज्यादा तारीफें बटोरेगी आपकी बिटिया, बस पहनाएं ये 5 आउटफिट
Kids Wedding Fashion: गर्मियों की शादी में बच्चों के लिए ऐसे आउटफिट चुनना जरूरी है जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों। सही फैब्रिक और हल्के एक्सेसरीज का चुनाव बच्चे के आराम को बनाए रखता है।
Gold-Silver Rate Today: गुरुवार को फिर सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानिए 25 जून का लेटेस्ट रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आए बड़े बदलावों के चलते 25 जून 2026 को भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। 25 जून को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MC) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,40,180 से 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई हैं। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
हल्के और दैनिक उपयोग के आभूषणों के लिए लोकप्रिय 18 कैरेट सोने का भाव 1,05,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। चांदी का भाव 2,20,100 से 2,22,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर चल रहा है। बता दें कि अलग-अलग शहरों में जीएसटी, स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के कारण इन कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आपूर्ति की खबरों ने वैश्विक बाजार के समीकरण बदल दिए हैं। दोनों देशों के बीच पीस डील के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव फिसलकर 72 डॉलर प्रति बैरल आ गया है, जिससे वैश्विक बाजारों ने बड़ी राहत ली है और महंगाई का खतरा भी कम हो गया है। विदेशी बाजारों में भी स्पॉट गोल्ड 4,058.10 डॉलर प्रति औंस हो गया है। चांदी लगभग 60.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
इधर, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर एक साल के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है।
डॉलर के मजबूत होने से अन्य विदेशी मुद्रा रखने वाले खरीदारों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी वैश्विक मांग और कीमतों पर सीधा दबाव पड़ता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावनाओं के बाद निवेशक सतर्क हैं। चुंकी जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशक सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट से पैसा निकालकर बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट में लगाने लगते हैं, जिससे सोने की मांग घटती है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने की वजह से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटी है। स्थानीय स्तर पर शादियों का सीजन खत्म होने के बाद घरेलू मांग सुस्त बनी हुई है और भाव नीचे पहुंच गए हैं। आगामी त्योहारी सीजन में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और डॉलर इंडेक्स का उतार-चढ़ाव सर्राफा बाजार के निवेशकों के लिए नई दिशा तय कर सकती है।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Mp Breaking News

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

