Responsive Scrollable Menu

Mirzapur The Movie Teaser: 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर जारी; वापस लौटे पुराने दुश्मन, नए खिलाड़ियों की भी हुई एंट्री!

Mirzapur The Movie Teaser: OTT पर लोगों का दिल जीतने वाली 'मिर्जापुर' अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में आने वाली है। मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला टीजर जारी कर दिया है। टीजर में एक बार फिर मिर्जापुर की सत्ता की लड़ाई, पुराने दुश्मन और कई नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। 

दमदार एक्शन की झलक
रिलीज हुए टीजर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। मिर्जापुर की गद्दी को लेकर जंग अब भी जारी है। गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देते हैं, जबकि कालीन भैया अपने शांत लेकिन खतरनाक अंदाज से प्रभाव छोड़ते हैं। टीजर में एक्शन, सस्पेंस और पावर गेम की झलक साफ देखने को मिलती है।

नए किरदारों की एंट्री
इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। 'पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार और अभिनेता रवि किशन की एंट्री ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। टीजर में दोनों कलाकार अलग अंदाज में दिखाई दिए हैं। खास बात यह है कि जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं रवि किशन का किरदार भी कहानी में बड़ा मोड़ लाता दिख रहा है।

बड़े पर्दे के लिए नई कहानी
मेकर्स के मुताबिक, फिल्म 'मिर्जापुर' की उसी दुनिया को आगे बढ़ाएगी, जिसे दर्शकों ने वेब सीरीज में देखा था। हालांकि इस बार कहानी को सिनेमाघरों के हिसाब से और बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। फिल्म की कहानी पूर्वांचल की गलियों से निकलकर राजस्थान के रेगिस्तानों तक पहुंचती नजर आएगी, जिससे इसका स्केल पहले से कहीं बड़ा हो गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और टीजर ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े- बड़े पर्दे पर छाने आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू, मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज!

Continue reading on the app

फ्लैट के बदले जमीन के पेपर पर साइन… दिल्ली-गाजियाबाद में घोटाला, लोगों से करोड़ों की ठगी

गाजियाबाद-दिल्ली में हाउसिंग सोसाइटी के नाम पर जमीन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रॉपबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की है. PMLA के तहत हुई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है. आरोप है कि नए फ्लैट के बहाने लोगों से जमीन हड़पकर तीसरे पक्ष को बेच दी गई.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Ireland T20 2026: श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान कैसे बनाएंगें वैभव सूर्यवंशी के लिए जगह?

Belfast में 26 जून 2026 को India vs Ireland T20 मैच से पहले कप्तान Shreyas Iyer के सामने Vaibhav Suryavanshi को Playing 11 में शामिल करने का बड़ा चैलेंज है. क्या Gautam Gambhir की सलाह से टीम में बदलाव होंगे? जानें #IndiaVsIreland #T20Cricket #Belfast #VaibhavSuryavanshi की ताज़ा अपडेट. Thu, 25 Jun 2026 19:44:51 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi: ‘BJP की सदस्यता ले लो, फिर आप भारतीय हैं’ #passport #trending #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T14:32:34+00:00

पाकिस्तान बनेगा खालिस्तान, सरदारों के साथ | Bindas Bol | Khalistan | Kartarpur Corridor | Sikh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T14:44:46+00:00

Sana Malik on Polygamy: महाराष्ट्र विधानसभा में सना मलिक के बयान पर मचा सियासी बवाल! | BJP | NCP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T14:36:35+00:00

Bharat Twiari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद Pappu Yadav ने उठाए सवाल, क्या कहा? | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T14:31:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers