वेनेजुएला में तबाही की 10 तस्वीरें: इमारतें ध्वस्त, शहर मलबे का ढेर बना; इमरजेंसी घोषित
Venezuela Earthquake 2026: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक मिनट के भीतर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंप दर्ज किए गए, जिससे राजधानी काराकस सहित कई क्षेत्रों में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई भवन ढह गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हजारों लोग जान बचाने के लिए घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के बाद वेनेजुएला सरकार ने आपातकाल घोषित कर दिया है। राहत और बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि प्रमुख परिवहन सुविधाओं को भी अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है।
Heartbreaking videos from Venezuela show the devastation after two powerful earthquakes (7.2 and 7.5 magnitude) struck near Caracas. Buildings collapsed, streets filled with rubble, and families are searching through the wreckage.
— TaraBull (@TaraBull) June 25, 2026
Praying for those affected, the injured,… pic.twitter.com/zLUrFBy1tg
अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन जारी है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भारी जनहानि की आशंका जताई है, हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक आंकड़े लगातार अपडेट किए जा रहे हैं। फिलहाल सरकार और बचाव एजेंसियों की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना और प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना है।
वेनेजुएला में तबाही की 10 तस्वीरें
Doublet Earthquake: 40 सेकंड में दो झटके, क्या है तबाही लाने वाला डबलेट भूकंप? 10 हजार मौतों की आशंका




Haribhoomi
















