Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

दिशा बोलीं- बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा:अरशद वारसी ने कहा- शूटिंग कभी काम नहीं, दोस्तों के साथ बिताया वक्त लगा

‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़ी स्टारकास्ट के बीच काम करने का अनुभव कलाकारों के लिए सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रहा। दिशा पाटनी ने इसे सीखने और समझने का मौका बताया, जबकि अरशद वारसी के मुताबिक सेट का माहौल इतना सहज था कि काम का दबाव महसूस ही नहीं हुआ। दैनिक भास्कर से बातचीत में दोनों कलाकारों ने बताया कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत कलाकारों के बीच बना तालमेल और साथ बिताया समय रहा। सवाल: दिशा, इतने अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना आपके लिए कितना अलग अनुभव था? जवाब/दिशा पाटनी: शुरुआत में जिम्मेदारी जरूर महसूस होती है क्योंकि इतने अनुभवी लोगों के साथ काम कर रहे होते हैं, लेकिन यहां माहौल ऐसा था कि किसी ने दबाव महसूस नहीं होने दिया। खुशी इसलिए थी क्योंकि हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा था। सवाल: सबसे बड़ी सीख क्या रही? जवाब/दिशा पाटनी: सबसे बड़ी चीज जो मैंने सीखी वो ये थी कि अनुभव आने के बाद भी लोग काम को हल्के में नहीं लेते। इतने साल काम करने के बाद भी लोग तैयारी और मेहनत के साथ आते हैं, लेकिन माहौल हल्का रखते हैं। यही बैलेंस सबसे जरूरी लगा। सवाल: सेट पर किस चीज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया? जवाब/दिशा पाटनी: सबका एक-दूसरे के साथ व्यवहार। इतने बड़े कलाकार थे लेकिन कोई दूरी महसूस नहीं हुई। सब साथ बैठते थे, खाना खाते थे और बातचीत करते थे। मुझे लगता है यही बॉन्डिंग फिल्म में भी नजर आएगी। सवाल: इतने कलाकारों के बीच क्या कभी खुद को साबित करने का दबाव महसूस हुआ? जवाब/दिशा पाटनी: मुझे ऐसा नहीं लगा। यहां माहौल बहुत सहज था। हर कोई एक-दूसरे को बेहतर करने में मदद कर रहा था, इसलिए किसी तरह की प्रतिस्पर्धा महसूस नहीं हुई। जवाब/अरशद वारसी: यहां कोई किसी को पीछे छोड़ने नहीं आया था। सबका फोकस सिर्फ इस बात पर था कि फिल्म अच्छी बने और लोग एंटरटेन हों। सवाल: अरशद, इतने कॉमेडी कलाकारों के बीच काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब/अरशद वारसी: अगर आप पूरी टीम को देखें तो हर किसी का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। कोई एक आदमी माहौल नहीं बना रहा था, हर कोई कुछ न कुछ जोड़ रहा था। मेरे लिए तो ये काम जैसा महसूस ही नहीं हुआ। सवाल: आपने कहा था कि शूटिंग काम जैसी नहीं लग रही थी, ऐसा क्यों? जवाब/अरशद वारसी: मैं मजाक में कहता था कि मैं छुट्टी पर आया हूं। मुझे शूटिंग का इंतजार नहीं होता था, मुझे सेट पर जाकर लोगों से मिलने का इंतजार होता था। ऑफ कैमरा भी उतना ही मजा चलता था। सवाल: क्या कभी लगा कि शूटिंग से ज्यादा ये साथ समय बिताने जैसा हो गया है? जवाब/अरशद वारसी: हां, क्योंकि यहां सिर्फ कैमरा ऑन होने पर लोग एक्ट नहीं कर रहे थे। हम बैठकर बातें कर रहे होते थे, हंस रहे होते थे और फिर अचानक कोई बोल देता था कि शॉट तैयार है। इतने लोगों के साथ काम करने का मौका रोज नहीं मिलता। सवाल: फिल्म से जुड़ी सबसे खास याद क्या रहेगी? जवाब/दिशा पाटनी: मेरे लिए सबसे अच्छी याद यही रहेगी कि इतने लंबे समय तक सबके साथ समय बिताने का मौका मिला। शूट खत्म होने के बाद वही चीज सबसे ज्यादा याद आती है। जवाब/अरशद वारसी: मुझे लगता है सबसे ज्यादा हम लोग एक-दूसरे को मिस करेंगे। इतनी बड़ी टीम के साथ इतना समय बिताना बहुत कम होता है और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी याद रहेगी। _______________________ यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। अक्षय ने बताया कि बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करना पिकनिक जैसा अनुभव था, जहां शूटिंग के साथ मस्ती भी हुई।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..

Continue reading on the app

करिश्मा कपूर@52, जया बच्चन ने सरेआम कहा बहू:कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस, हनीमून पर पति ने दोस्तों के साथ सोने को कहा

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वालीं करिश्मा कपूर आज 52 साल की हो चुकी हैं। 65 से ज्यादा फिल्मों और अनगिनत हिट्स के दम पर सुपरस्टार बनीं करिश्मा को कपूर खानदान की रीत बदलने का क्रेडिट भी दिया जाता है। उनसे पहले कपूर खानदान की महिलाओं पर फिल्मों से जुड़ने पर पाबंदी थी। करिश्मा की कहानी सिर्फ स्टारडम की नहीं, बल्कि अधूरे रिश्तों और विवादों की भी है। कभी अक्षय खन्ना उनसे शादी करना चाहते थे। उनके पिता विनोद खन्ना ने रिश्ता भी भिजवाया, लेकिन करिश्मा की मां बबीता ने रिश्ता ठुकरा दिया। कहा जाता है कि यही वजह है कि अक्षय ने कभी शादी नहीं की। आगे अभिषेक से उनकी शादी की और जया बच्चन ने सार्वजनिक मंच पर उन्हें बहू कहकर मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस किया, लेकिन ये शादी भी चर्चा में रहने के बावजूद टूट गई। करिश्मा ने 2003 में बचपन के दोस्त संजय कपूर से शादी की। हालांकि बाद में ये शादी विवादों में बदल गई। करिश्मा ने दावा किया कि हनीमून में पति संजय ने दोस्तों से उनकी बोली लगवाई। करिश्मा ने मारपीट, दहेज प्रताड़ना और टॉर्चर का आरोप लगाते हुए पति से तलाक लिया, लेकिन पूर्व पति की मौत के बाद ये रिश्ता फिर चर्चा में आ गया और आज भी उनकी 3200 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कानूनी विवाद जारी है। आज करिश्मा के जन्मदिन के खास मौके पर जानिए, उनके निजी रिश्तों, संजय कपूर से शादी और विवाद की पूरी कहानी- 25 जून 1974 को करिश्मा कपूर का जन्म हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित परिवार के एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता के घर हुआ। उनकी पैदाइश पर पूरा कपूर खानदान ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन दादा शो मैन राज कपूर नहीं आए। उन्होंने साफ कहा, ‘बच्ची को देखने तब ही जाऊंगा, जब उसकी आंखें नीली हों।’ खुशकिस्मती से करिश्मा की आंखें गहरी नीली रहीं, हूबहू दादाजी की तरह। घर की पहली बेटी होने पर वो पूरे परिवार की चहेती रहीं। देखिए करिश्मा कपूर के बचपन की तस्वीरें- एक समय में उनकी मां बबीता, जानी-मानी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने कपूर खानदान की बहू बनने के लिए एक्टिंग करियर कुर्बान कर दिया। शादी से कुछ समय पहले उन्होंने 1968 की फिल्म हसीना मान जाएगी में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग, बॉम्बे के बिजनेस टायकून रौनक सिंह के घर में हुई। घर में शूटिंग करते हुए बबीता की दोस्ती रौनक सिंह की बेटी रानी सिंह (बाद में कपूर) से हुई, जो आगे चलकर करिश्मा की सास बनीं। रानी उस वक्त महज 18 साल की थीं। आगे रानी सिंह ने ऑटो पार्ट के नामी बिजनेसमैन सुरिंदर कपूर से शादी की, जिससे उन्हें बेटा संजय कपूर हुआ। समय के साथ बबीता और रानी की दोस्ती गहरी होती रही। वो अक्सर साथ पार्टी करते थे, जिससे बच्चों करिश्मा, करीना, संजय और उनकी बहनों की दोस्ती भी गहरी हुई। करिश्मा कपूर ने मुंबई के कैथेद्रेल एंड जॉन केनन स्कूल से पढ़ाई की। संजय कपूर ने शुरुआत में देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई की लेकिन कुछ सालों में ही उनका दाखिला करिश्मा के स्कूल में करवा दिया गया। दोनों की दोस्ती और बढ़ गई। स्कूलिंग के बाद संजय कपूर पढ़ाई करने विदेश चले गए और करिश्मा की रुचि फिल्मों में बढ़ने लगी और इस तरह दोनों की दोस्ती में दूरी आ गई। दोनों अपनी-अपनी दुनिया में व्यस्त होते चले गए। फिल्मी दुनिया हमेशा से ही करिश्मा को अट्रैक्ट करती थी। बचपन से ही वो दादाजी राज कपूर और पिता रणधीर के फिल्मों के सेट पर जाया करती थीं। वो अक्सर दादाजी से कहती थीं, ‘मैं भी एक दिन हीरोइन बनूंगी’, इस पर राज कपूर उन्हें जवाब देते थे- 'एक्टर बनना कोई आसान काम नहीं है, अगर तुम एक्टर बनना चाहती हो, तो कांटों पर चलो और मिट्टी पर काम करो ताकि अच्छी एक्टर बन सको। एक्टर को हमेशा बेस्ट बनने का लक्ष्य रखना चाहिए।' जब एक दिन करिश्मा ने पिता रणधीर से कहा कि उन्हें हीरोइन बनना है, तो पिता ने साफ इनकार कर दिया कि कपूर खानदान की लड़किया एक्टिंग नहीं करेंगी। लेकिन उनकी मां बबीता उनके सपोर्ट में थीं। ये वो दौर था, जब फिल्में न चलने से परेशान होकर वो काफी ज्यादा शराब पीने लगे थे। इससे उनके और बबीता के रिश्ते में भी अनबन चल रही थीं। फिर एक समय ऐसा आया, जब करिश्मा के करियर को सपोर्ट करते हुए बबीता ने 1987 में रणधीर का घर छोड़ दिया। राज कपूर की पोती होने के चलते उन्हें बिना संघर्ष फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 16 की उम्र में उन्होंने एक साथ कई फिल्में साइन कीं। सबसे पहले करिश्मा ने फिल्म निश्चय शूट की, जिसके लिए न उन्हें ऑडिशन देना पड़ा, न ही उनका स्क्रीन टेस्ट लिया गया। हालांकि इस फिल्म से पहले ही उनकी दूसरी फिल्म प्रेम कैदी (1991) रिलीज हो गई। पहली ही फिल्म में करिश्मा ने स्विमसूट पहना, जिससे अंकल ऋषि कपूर काफी नाराज हुए थे। फिल्म एवरेज रही, लेकिन इसके बाद करिश्मा को बैक-टु-बैक कई फिल्में मिलने लगीं। 1992 में उनकी एक साथ 6 फिल्में पुलिस ऑफिसर, जागृति, निश्चय, सपने साजन के, दीदार और जिगर रिलीज हुईं। हालांकि उन्हें बड़ी सफलता 1993 की फिल्म अनाड़ी से मिली। 1994 में उनकी 10 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से गोपी किशन, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज अपना-अपना जबरदस्त हिट रहीं। आगे साजन चले ससुराल, कृष्णा, जीत, राजा हिंदुस्तानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करिश्मा स्टार बनीं और उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी। इसी समय उनका नाम अजय देवगन से जुड़ा, लेकिन जल्द ही दोनों अलग भी हो गए। फिल्मी गलियारों में चर्चा रही कि रवीना टंडन के चलते रिश्ते में दरार आई और यही वजह रही कि करिश्मा और रवीना के फिल्मों के सेट पर अनबन और झगड़े बढ़ने लगे। पिता चाहते थे अक्षय खन्ना से हो करिश्मा की शादी करिश्मा कपूर करियर के पीक पर थीं, जब उनके पिता रणधीर कपूर ने दोस्त विनोद खन्ना से कहा था कि वो चाहते हैं कि करिश्मा की शादी उनके बेटे अक्षय खन्ना से हो। विनोद खन्ना भी इस पर विचार कर रहे थे कि तभी बबीता ने इससे साफ इनकार कर दिया। अभिषेक बच्चन को जीजू कहती थीं करीना कपूर कपूर और बच्चन परिवार हमेशा से ही करीबी रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की बेटी और अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता की शादी, करिश्मा कपूर की बुआ ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई। श्वेता-निखिल की शादी के कुछ समय बाद ही करिश्मा कपूर और अभिषेक की दोस्ती बढ़ गई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। तब अभिषेक फिल्मों में नहीं आए थे। दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते से ऐतराज नहीं था। दोनों रिलेशनशिप में थे, जब अभिषेक को करिश्मा की बहन करीना के साथ डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी मिल गई। सेट पर करीना अभिषेक को जीजू बुलाया करती थीं। दोनों के फिल्म में कुछ रोमांटिक सीन भी थे, लेकिन करीना ने इससे इंकार कर दिया और कहा कि वो अभिषेक को भाई मानती हैं। साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई। अमिताभ बच्चन ने 60वें बर्थडे के मौके पर अपनी बुक लॉन्च की। इस इवेंट में उनके साथ पत्नी जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी मंच पर मौजूद थे, तभी जया बच्चन ने माइक पर कहा- "आज हमारे बच्चन और नंदा परिवार के ग्रुप में एक और परिवार जुड़ रहा है, वह है कपूर परिवार। रणधीर कपूर और बबीता कपूर और मेरी होने वाली बहू करिश्मा कपूर। अभिषेक ने अपने पिता के 60वें जन्मदिन पर हमें यह खूबसूरत तोहफा दिया है।" करिश्मा कपूर शर्माती हुईं मंच पर पहुंचीं और बच्चन परिवार के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। खबर काफी चर्चा में रहीं। अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म रिफ्यूजी एवरेज रही। आगे उनकी फिल्में ढाई अक्षर प्रेम के, तेरा जादू चल गया, ओम जय जगदीश जैसी फिल्में भी फ्लॉप रहीं। करिश्मा की मां बबीता अभिषेक के फ्लॉप करियर से झिझकने लगीं। और फिर जब इसी समय जया बच्चन ने शर्त रखी कि करिश्मा को शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद करना होगा। बबीता इसके लिए हरगिज राजी नहीं थीं। उन्होंने ये रिश्ता तोड़ दिया। मां के कहने पर की बचपन के दोस्त संजय कपूर से शादी अभिषेक से शादी टूटी ही थी कि करिश्मा का करियर भी अनस्टेबल होने लगा। 2002 में आईं उनकी फिल्में शक्ति और रिश्ते बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रहीं। इसी समय उनकी जिंदगी में फिर एक बार बचपन के दोस्त संजय कपूर आए। संजय की शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से हुई थी, लेकिन 2000 में उनका तलाक हो गया। एक बार दोनों की मुलाकात एक फैमिली वेडिंग में हुई। सालों बाद हुई ये मुलाकात से बचपन की यादें ताजा हो गईं। दोनों की फिर कुछ मुलाकातें हुईं और बबीता कपूर ने जल्द ही रानी कपूर से मिलकर दोनों की शादी तय कर दी। करिश्मा ने कहा था- उतार-चढ़ाव के बाद मेरे पेरेंट्स जाते थे मैं शादी कर घर बसा लूं शादी से ठीक पहले जर्नलिस्ट सुभाष के.झा को दिए इंटरव्यू में करिश्मा ने कहा था, "मैं और संजय बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। कई साल बीत गए। हम बड़े हो गए और जिंदगी आगे बढ़ती रही। वह अपने बिजनेस में व्यस्त हो गए और मैंने फिल्मों में करियर बनाया। लेकिन शायद किस्मत में जो लिखा होता है, वही होता है। पिछले कुछ समय में मैंने जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। ऐसे में मेरे माता-पिता काफी समय से चाहते थे कि मैं शादी करके अपना घर बसा लूं। अब मुझे आखिरकार वह इंसान मिल गया है, जो मेरे लिए बिल्कुल सही है।" 29 सितंबर 2003 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी हुई। पंजाबी रीति-रिवाजों से ये शादी धूमधाम से कृष्णा राज बंगले में हुई, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम लोग शामिल रहे। देखिए शादी की खास झलक- शादी के तुरंत बाद अचानक करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री से दूरी बना लीं। 2 साल बाद 2005 में करिश्मा ने बेटी समायरा और 2010 में बेटे कियान को जन्म दिया। लेकिन फिर कुछ समय में ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। करिश्मा का दावा- हनीमून पर पति ने लगवाई बोली करिश्मा ने शादी के बाद से ही लो प्रोफाइल रखी, लेकिन 2014 में उनकी शादी एक स्कैंडल बन गई। करिश्मा ने खार पुलिस स्टेशन में पति संजय और सास सीमा के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 498A और धारा 34 के तहत शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दिए बयान में करिश्मा ने कहा कि उनके पति उन्हें सालों से मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि शादी के ठीक बाद हनीमून पर संजय ने अपने दोस्तों से उनकी बोली लगाने को कहा और उनके साथ समय बिताने का दबाव बनाया। विरोध करने पर संजय ने हाथ भी उठाया। शिकायत में करिश्मा ने सास पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद सास सीमा कपूर ने उन्हें एक ड्रेस दी थी। संजय ने प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें वो ड्रेस पहनने को कहा, लेकिन जब वो फिट नहीं आई तो संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने को कहा। विवाद के बीच करिश्मा परिवार को छोड़कर खार स्थित घर में रहने लगीं, जो संजय कपूर के पिता सुरिंदर के नाम था। ये केस चल ही रहा था कि करिश्मा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में घरेलु हिंसा अधिनियम 2005 की धारा 19 के तहत एक और केस दर्ज करवाया। वकील संजोग परब ने मीडिया को दिए बयान में कहा था, इस मामले में करिश्मा की सबसे बड़ी चिंता उनके बच्चे हैं। याचिका में मांग की गई थी कि अगली सुनवाई तक बच्चों को मुंबई की सीमा से बाहर न ले जाया जाए। करिश्मा के वकील ने यह भी स्पष्ट किया था कि उन्होंने अपने लिए किसी तरह की आर्थिक सहायता की मांग नहीं की है। उनकी ओर से सिर्फ बच्चों के पालन-पोषण के लिए हर महीने 10 लाख रुपए की मांग की गई और कहा कि संजय हर महीने बच्चों को डेढ़ लाख दे रहे थे, जो अब उन्होंने बंद कर दिया है। याचिका में ये भी दावा किया गया कि संजय कपूर का दूसरी महिला से अफेयर है और वो बच्चों को भी उस महिला के साथ रखते हैं। विवाद के बीच संजय की तरफ से कहा गया कि अभिषेक से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने उनसे पैसों और रेपुटेशन के लिए शादी की थी। रणधीर कपूर ने कहा था- वो थर्ड क्लास आदमी है, कभी नहीं चाहता था शादी हो संजय के इस बयान पर 2016 में रणधीर कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, "संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। हर कोई जानता है कि हमारा परिवार कौन है। हम कपूर हैं और हमें किसी के पैसों के पीछे भागने की जरुरत नहीं है। भगवान ने हमें सिर्फ दौलत ही नहीं, बल्कि टैलेंट भी दिया है, जिसके सहारे हम पूरी जिंदगी आराम से जी सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा था, "मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा की शादी संजय से हो। उसने अपनी पत्नी की कभी परवाह नहीं की। वह करिश्मा के साथ गलत व्यवहार करता रहा और दूसरी महिला के साथ रह रहा था। दिल्ली में हर कोई जानता है कि वह कैसा इंसान है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता।" तलाक के लिए रखी गईं कई शर्तें- 2016 में संजय कपूर और करिश्मा का तलाक हुआ और बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली। तलाक के लिए कुछ शर्ते रखी गई थीं, जिनमें कहा गया था कि संजय कपूर बच्चों का पूरा खर्च उठाएंगे। बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी संजय की जिम्मेदारी होगी। संजय जब चाहें बच्चों से मिल सकते हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा कपूर को एलीमनी के लिए 70 करोड़ रुपए दिए गए थे। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेवा से तीसरी शादी की। प्रिया तलाकशुदा थीं जिन्हें पहली शादी से एक बेटी थी। संजय कपूर ने उन्हें भी अपनाया। कुछ सालों बाद प्रिया ने संजय के बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अजारियस रखा गया। वहीं दूसरी तरफ करिश्मा ने 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म की सीरीज मेंटलहुट से एक्टिंग कमबैक किया। करिश्मा के बच्चे अक्सर पिता संजय कपूर से मिलते रहते थे और उनके परिवार के साथ समय बिताते थे। करिश्मा को भी कई मौकों पर पूर्व पति के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगियों में व्यस्त थे कि 12 जून 2025 में अचानक दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया। करिश्मा कपूर बच्चों और बहन के साथ संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। देखिए तस्वीरें- 32000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद जारी संजय कपूर के निधन के कुछ समय बाद ही उनकी 32000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद शुरू हो गया। संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने मार्च 2025 की एक वसीयत (Will) पेश की, जिसमें दावा किया गया कि संजय ने अपनी पूरी संपत्ति उनके नाम कर दी थी। हालांकि, इस वसीयत को संजय कपूर की मां रानी कपूर और करिश्मा कपूर से हुए उनके दोनों बच्चों ने चुनौती दी। उनका आरोप है कि यह वसीयत फर्जी है। उसमें उनके नाम की स्पेलिंग तक लिखी गई है, जो उनके पिता कभी नहीं करते। करिश्मा कपूर के बच्चों ने ये भी दावा किया कि उनके कॉलेज की फीस तक नहीं भरी गई है। विवाद के बीच कोर्ट ने प्रिया द्वारा रखी जा रहीं बोर्ड मीटिंग को रोकने का आदेश दिया और संपत्ति फैसला आने तक फ्रीज कर दी है। फिलहाल यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए लंबित है और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह

FIFA World Cup 2026 Brazil vs Scotland Highlights: 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने जीत का सफर जारी रखते हुए अगले दौर में जगह बनाई. स्टार खिलाड़ी नेमार के वापसी मैच में विनीसियस के डबल गोल के दम पर टीम ने नॉट आउट में कदम रखा. Thu, 25 Jun 2026 07:14:28 +0530

  Videos
See all

Rajpal Yadav on Akshay Kumar: अक्षय कुमार पर राजपाल यादव ने ये क्या बोल दिया? #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T03:03:41+00:00

Nirjala Ekadashi 2026: साल का सबसे शुभ और पवित्र दिन, धर्मनगरियों में जुटे आस्थावान, देखिए Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T03:03:01+00:00

Venezuela, Japan Earthquake Live: वेनेजुएला में 7.5 के भूकंप के बाद Emergency घोषित | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T03:00:58+00:00

Venezuela Earthquake: कांप उठी धरती, चीख उठे लोग! देखिए भूकंप की खौफनाक तस्वीरें! | Caracas #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-25T03:03:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers