ISSF World Cup: भारत की बेटी ईशा सिंह ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल
Esha Singh ISSF world cup: एशियन चैंपियन ईशा सिंह ने बुधवार को जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता. इसी के साथ 21 साल की ईशा इटली के रोम में होने वाले सीजन के आखिरी आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर गईं.
पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को पद्म पुरस्कार
पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा. यह समारोह 25 मई को राष्ट्रपति भवन में होगा. उनको महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नागरिक सम्मान प्रदान करेंगी. दुनिया के नंबर 1 पैरा हाई जंपर प्रवीण को अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के लिए खेलों में उनके योगदान को मान्यता दी जा रही है. 2024 समर पैरालंपिक्स में उन्होंने 2.08 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

















.jpg)




