'सोनम रघुवंशी को सजा नहीं मिलने पर सिया की बढ़ी हिम्मत', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर बोले राजा रघुवंशी के भाई
इंदौर, 24 जून (आईएएनएस)। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद चर्चा में आए पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने केतन अग्रवाल की हत्या को अपने भाई के मामले से जोड़ते हुए कहा कि दोनों घटनाओं में अपराध की योजना बनाने के तरीके में समानता दिखाई देती है।
त्रिपुरा वॉटर ग्रिड प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, राज्य भूजल पर निर्भरता कम करेगा
अगरतला, 24 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को गोमती और अन्य नदियों के पानी का इस्तेमाल करके अगरतला के लिए प्रस्तावित पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पूरे राज्य के लिए लंबे समय तक चलने वाला और टिकाऊ जल संसाधन प्रबंधन प्लान बनाने के लिए मिशन मोड में काम करने की जरूरत पर जोर दिया।




















