इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं अभिषेक बनर्जी, हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला
Calcutta High Court Blow to Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में कभी मुख्यमंत्री के बाद सबसे ज्यादा ताकतवर शख्स अभिषेक बनर्जी इन दिनों मुश्किलों में घिरे हुए हैं. उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों की जांच चल रही है. इस बीच वह विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट ने उनकी इस मंशा पर पानी फेर दिया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
The post इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं अभिषेक बनर्जी, हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला appeared first on Prabhat Khabar.
पहली बार T20I में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर, जानें कैसा है कैप्टेंसी रिकॉर्ड
Shreyas Iyer T20 Captaincy Records: श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया के टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है. अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. वो भारतीय टीम के 15वां T20I कप्तान बने हैं. श्रेयस अय्यर आयरलैंड दौरे पर खेले जाने वाले 2 टी20 मैचों की सीरीज से पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे. आईपीएल और घेरलू टी20 क्रिकेट में अय्यर खुद को कप्तान के तौर पर साबित कर चुके हैं. अब टी20 इंटरनेशनल की बारी है. तो चलिए जानते हैं कि श्रेयस अय्यर का टी20 कप्तानी रिकॉर्ड कैसा है.
श्रेयस अय्यर का शानदार है टी20 कप्तानी रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान बेहद ही शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने अब तक कुल 114 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 68 मैचों में उन्हें जीत मिली है, जबकि 43 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 61.26% रहा है, जो यह दर्शाता है कि अय्यर कितने बेहतरीन कप्तान हैं और उनका नेतृत्व कितना सोची-समझी रणनीति पर आधारित होता है.
The dawn of a new era is here! ????✨#ShreyasIyer's reign begins as #TeamIndia take on England in a five-match T20I series. ????????????#ENGvIND ???? 1st T20I | WED, 1st JULY, ???? ???????? on JioHotstar pic.twitter.com/x5llZGZ08t
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 24, 2026
श्रेयस अय्यर का ओवरऑल टी20 कप्तानी रिकॉर्ड
कुल मैच: 114
जीत: 68
हार: 43
बेनतीजा (NR): 3
जीत का प्रतिशत: 61.26%
श्रेयस अय्यर का आईपीएल में कप्तानी रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बना चुके हैं. वह आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों को अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाया है. अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को साल 2020 में फाइनल में पहुंचाया था. इसके बाद साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था. फिर अगले ही सीजन, आईपीएल 2025 में अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था. अय्यर ने आईपीएल में अब तक कुल 101 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 55 मैचों में उन्हें जीत मिली है, जबकि 41 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 5 मैच टाई या बिना किसी नतीजे के रहे हैं. आईपीएल में अय्यर का जीत प्रतिशत 55.81% रहा है, जो उन्हें आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाता है.
यह भी पढ़ें: Explainer: IPL में कैसे होती है खिलाड़ियों की अदला-बदली? जानें ट्रेड डील के नियम और अब तक का इतिहास
श्रेयस अय्यर का कैसा है घरेलू टी20 कप्तानी रिकॉर्ड?
श्रेयस अय्यर अपना घरेलू क्रिकेट मुंबई की ओर से खेलते हैं. वह कई बड़े टूर्नामेंटों में मुंबई की टीम की कप्तानी कर चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए भी अय्यर का टी20 कप्तानी रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. अपनी कप्तानी में वह मुंबई को साल 2022-23 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिता चुके हैं. उन्होंने टी20 में मुंबई के लिए 13 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उनकी टीम ने 11 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ 2 मैचों में उसे हार मिली है. घरेलू टी20 में बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की जीत का प्रतिशत 84.6% रहा है, जो यह साबित करता है कि अय्यर आईपीएल हो या घरेलू क्रिकेट, अपनी कप्तानी से धमाल मचा सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर इंटरनेशनल क्रिकेट में क्या कमाल करते हैं और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहता है.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचकर भी नहीं तोड़ पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 साल से है अटूट




News Nation

















