रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने बुधवार को देश की रक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की भूमिका पर सीनियर सैन्य अधिकारियों के विचार सुने. इस बैठक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान और नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ शामिल थे और इसकी अध्यक्षता भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने की.
पंजाब में सरपंचों का वेतन बढ़ाने के फैसले का आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वागत किया है. उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए पंजाब के सभी सरपंचों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि देश में पहली बार सरपंचों को इतनी सैलरी मिलेगी.
RCB को उसका पहला IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल पिछले एक साल से ही क्रिकेट से दूर हैं. बीते IPL सीजन के बाद ही उनके खिलाफ 2 अलग-अलग मामलों में यौन शोषण के आरोप लगे थे. Wed, 24 Jun 2026 23:17:32 +0530