माउंट आबू घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन खूबसूरत झीलों और तालाबों को देखे बिना अधूरी रह जाएगी आपकी ट्रिप
Best Lakes in Mount Abu: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यहां की झीलें और तालाब पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं. नक्की झील सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां बोटिंग का आनंद लेने के साथ आसपास की पहाड़ियों और प्राकृतिक दृश्यों का मनमोहक नजारा देखा जा सकता है. इसके अलावा क्षेत्र के अन्य तालाब और जलाशय भी अपनी शांत सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण के कारण पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. मानसून के दौरान इन जल स्रोतों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है, जब आसपास की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं. परिवार, दोस्तों और प्रकृति प्रेमियों के लिए ये स्थान बेहतरीन घूमने की जगह माने जाते हैं.
Video: चंपारण मटन तो खूब खाया, अब चखें 45 मिनट में बनने वाला मिथिलांचल स्टाइल मटन, जानें सीक्रेट रेसिपी
Mithilanchal Style Mutton Recipe: बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में मछली के साथ-साथ मटन (मीट) के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि मटन पकने में काफी समय लेता है, लेकिन मिथिलांचल का एक खास देसी तरीका है. जिससे बिना किसी तामझाम के महज 45 मिनट में जवाब मटन तैयार हो जाता है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी पिसे हुए मसाले का इस्तेमाल नहीं होता. 1 किलोग्राम ताजे मटन के लिए 750 ग्राम कटे प्याज के साथ कुचला हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. सरसों तेल में खड़े गरम मसाले, जीरा, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का देकर प्याज और मटन को घरेलू मसालों (नमक, हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर) के साथ मीडियम आंच पर भुना जाता है. आखिर में कुकर में चार सीटी लगाने के बाद, देसी घी और जीरे का ऊपर से लगाया गया तड़का इसके स्वाद को दोगुना कर देता है. कम समय में मटन हांडी और चंपारण मटन को टक्कर देने वाला यह देसी स्वाद बेहद लाजवाब है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















.jpg)



